“वोट चोरी का मॉडल और लोकतंत्र पर खतरा: राहुल-स्टालिन का हमला”

Report By: Kiran Prakash Singh

मुजफ्फरपुर, 27 अगस्त 2025 (Digital Live News):

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन बुधवार को मुजफ्फरपुर में जनसभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी ने महाराष्ट्र और गुजरात का चुनाव चोरी किया है। उन्होंने कहा,

“हम पहले कुछ नहीं कहते थे क्योंकि हमारे पास सबूत नहीं थे। लेकिन अब हमारे पास पक्के सबूत हैं। गुजरात मॉडल कोई आर्थिक मॉडल नहीं, बल्कि वोट चोरी का मॉडल है जिसे 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया गया।”

राहुल गांधी ने मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी से लड़ाई बंद करने को कहा, तो मोदी ने 5 मिनट में लड़ाई रोक दी, लेकिन इस बात को मीडिया ने कभी नहीं दिखाया।

सभा के दौरान राहुल गांधी ने अपने बुलेट बाइक पर प्रियंका गांधी के साथ यात्रा का भी ज़िक्र किया और कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी आवाज़ सुनना ही लोकतंत्र की असली ताकत है।

वहीं, सीएम स्टालिन ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा,

“मतदाताओं के नाम सूची से हटाना आतंकवाद से भी खतरनाक है। चुनाव आयोग को बीजेपी ने अपनी कठपुतली बना लिया है। 65 लाख बिहारियों को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है।”

स्टालिन ने आगे कहा कि

“हमारे नेता करुणानिधि और लालू यादव घनिष्ठ मित्र थे। लालू जी ने कभी भी भाजपा के सामने झुकने का नाम नहीं लिया, और अब तेजस्वी यादव उन्हीं के पदचिह्नों पर चल रहे हैं।”

उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में विपक्षी गठबंधन की जीत तय है, और भाजपा इस जीत से डरी हुई है, इसलिए लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ कर रही है।

सभा में दोनों नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव, और जनता के अधिकारों को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Also Read

79% लोग नहीं उठाते बिजनेस कॉल, Truecaller रिपोर्ट में खुलासा

दुबे-बुमराह ने पलटा मैच, भारत ने जीता एशियन गेम्स गोल्ड

“वोट चोरी विवाद: राहुल गांधी पर BJP का पलटवार”

शोएब अख्तर की जुबान फिसली: अभिषेक शर्मा की जगह ले लिया अभिषेक बच्चन का नाम

“AI से आईटी सेक्टर में छंटनी की लहर”

You Might Also Like

वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद का धमाका, 87 गेंदों में ठोका नाबाद शतक

विराट कोहली ने अनुष्का संग किया ‘राधे-राधे’ का जाप, कीर्तन में पहुंचे

अहान पांडे और शरवरी की ‘बेपरवाह’ का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

Box Office: संडे को ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानें ‘दृश्यम 3’ का हाल

जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, सौरव दास बोले- छात्र एकता जिंदाबाद

दिल्ली सरकार की तारीफ, फडणवीस सरकार पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज

महाराष्ट्र में 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से इनकार

राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल

Select Your City