शोएब अख्तर की जुबान फिसली: अभिषेक शर्मा की जगह ले लिया अभिषेक बच्चन का नाम

Report By: Kiran Prakash Singh

ई दिल्ली,(digitallivenews)।

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले ही माहौल गर्म हो गया है, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट से ज़्यादा हंसी और मजाक है। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक लाइव क्रिकेट शो के दौरान बात करते हुए भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की जगह गलती से अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया।

शोएब अख्तर ने चर्चा के दौरान कहा – “अगर पाकिस्तान, अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर देता है, तो भारत का मिडिल ऑर्डर क्या करेगा?” उनके इस बयान को सुनकर शो में मौजूद लोग हंस पड़े और यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यूज़र्स ने जमकर मजाक उड़ाया और मीम्स की बाढ़ आ गई।

मामला तब और दिलचस्प हो गया जब खुद अभिषेक बच्चन ने इस पर रिएक्ट किया। एक न्यूज़ पोर्टल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक ने लिखा –

“महोदय, पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं… मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा भी कर पाएंगे! और मैं तो क्रिकेट खेलने में अच्छा भी नहीं हूं।”

उनके इस मजेदार जवाब पर यूज़र्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।
एक फैन ने लिखा – “सर, आपने घूमर में इतना अभ्यास कर लिया है कि अब तो आप बॉलिंग भी कर सकते हैं।”
एक अन्य यूजर ने चुटकी ली – “शोएब अख्तर एशिया कप की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन लग रहा है फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की तैयारी कर बैठे।”

अब इस मजाकिया लम्हे ने क्रिकेट और बॉलीवुड के फैंस को एक साथ हंसी का मौका दे दिया है।

जहां एक तरफ पाकिस्तान और भारत के फैंस फाइनल मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर ये हल्के-फुल्के पल भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

फिल्मों की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे – ‘किंग’ और ‘राजा शिवाजी’।

एक तरफ क्रिकेट के मैदान पर असली मुकाबला होगा, वहीं सोशल मीडिया पर अभी से मीम वॉर छिड़ चुकी है – और शोएब अख्तर इस वक़्त उसके केंद्र में हैं!

Also Read

फिरोजाबाद में गैस टैंकर का कहर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

“तनाव भगाएं बालासन से: चाइल्ड पोज़ का चमत्कारी असर”

आगरा के रेलवे स्टेशनों की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में बनाए 4 रिकॉर्ड

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

You Might Also Like

11 साल बाद करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा दावा

राजकुमार राव का वायरल कमेंट, फिर किया डिलीट

CJP आंदोलन पर पहली बार बोलीं CM रेखा गुप्ता, छात्रों का किया जिक्र

दिल्ली प्रदर्शन की विदेशी फंडिंग पर हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

CJP आंदोलन पर मायावती का बड़ा संदेश, राजनीति से बचने की अपील

जख्मों के साथ जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी, बोले- हौसला कायम

16 मेट्रो स्टेशन बंद, अभिजीत दीपके बोले- दिल्ली बंद, मंत्री नहीं

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Select Your City