जमानत खत्म, आसाराम ने जेल में किया सरेंडर

Report By: Kiran Prakash Singh

आसाराम ने सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाई कोर्ट ने बढ़ाने से इनकार की थी जमानत
जोधपुर | DigitalLiveNews

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम ने शनिवार को जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। यह कदम राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा उनकी अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद उठाया गया।

गौरतलब है कि जनवरी 2025 में आसाराम को 12 साल बाद पहली बार अंतरिम जमानत मिली थी, जिसे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर हासिल किया था। लेकिन 27 अगस्त को हाई कोर्ट की खंडपीठ (जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर) ने स्पष्ट किया कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आसाराम की तबीयत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने या लगातार चिकित्सा निगरानी की आवश्यकता नहीं है।

मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आसाराम ने हाल के महीनों में इलाज के लिए कई जगह यात्राएं कीं और विभिन्न अस्पतालों से सलाह ली, लेकिन किसी अस्पताल में नियमित इलाज नहीं कराया। कोर्ट ने आसाराम के वकील की उस दलील को भी खारिज कर दिया, जिसमें एम्स जोधपुर की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य में गिरावट का दावा किया गया था।

करीब साढ़े सात महीने की जमानत अवधि में आसाराम ने 11 साल बाद अपने बेटे नारायण साईं से मुलाकात भी की थी। 25 जून को नारायण साईं, जो सूरत जेल में बंद हैं, जोधपुर स्थित आश्रम पहुंचे थे और पिता से मुलाकात की थी।

कोर्ट के आदेश के बाद आसाराम को जेल प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा और अब वह दोबारा अपनी उम्रकैद की सजा भुगत रहे हैं।

Also Read

‘जटाधारा’: सोनाक्षी सिन्हा की अलौकिक फिल्म, जहां आस्था और सिनेमा एक होते हैं

राज्यसभा में हंगामा: खरगे ने उठाए सवाल – “सदन कौन चला रहा है, आप या अमित शाह?”

IPL 2026 प्लेऑफ रेस में KKR-RR समेत 4 टीमों की जंग

फिल्मों के बाद राजनीति में आएंगे यश? सुपरस्टार ने दिया जवाब

बंगाल में BJP की आंधी, ममता के आरोपों से सियासत गरम

You Might Also Like

भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने बताई चोट की वजह

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ पार, रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा शो

राहुल-प्रियंका गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का हमला, बोले- ‘राहुल कांग्रेस के फेल प्रोडक्ट’

अरुणाचल में चीन से टकराव पर कांग्रेस का सवाल, जयराम रमेश बोले- ‘किस तरह का राष्ट्रवाद?’

रेहान वाड्रा विवाद पर बीजेपी का प्रियंका गांधी पर हमला, प्रदीप भंडारी ने लगाए आरोप

ITBP डीजी के चीन वाले बयान पर सियासत, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

Select Your City