“भारत में लॉन्च हुई पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार: MG Cyberster”

Report By: Kiran Prakash Singh

शुरुआती कीमत ‘74.99 लाख रुपए’ एक्स-शोरूम तय!

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने आखिरकार शनिवार को भारतीय बाजार में देश की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट कार एमजी साइबेस्टर को बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है। आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट कार की शुरुआती कीमत 74.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है।

बता दें इस कार को कंपनी ने इस साल के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान शोकेस किया था, जहां इस कार ने खूब सूर्खियां बटोरी थी।

एमजी मोटर ने एमजी साइबेस्टर की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी, ऐसे ग्राहक जिन्होंने इस कार को लॉन्च से पहले बुक किया उन्हें ये कार महज 72.49 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में मिलेगी यानी तकरीबन 2.5 लाख का शुद्ध मुनाफा

कंपनी का दावा है कि ये दुनिया की सबसे फास्ट एमजी कार है, जिसे एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट अवतार में पेश किया है. इस कार के दो दरवाजों और दो सीट वाली इस कन्वर्टिबल स्पोर्ट कार को विशेष रूप से एमजी सेलेक्ट प्रीमियम शोरूम के जरिए से बेचा जाएगा।

इस कार का डिज़ाइन 1960 के दशक के एमजी बी रोडस्टर से प्रेरित है, रेट्रो लुक के साथ ही अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस कार के फ्रंट बोनट को स्लोपी बनाया गया है, जो नीचे की तरफ झुकता हुआ दिखता है, इस कार में सीजर डोर्स का इस्तेमाल किया है, जो बटन दबाते ही खुलते और बंद होते हैं।

इसके फ्रंट में आकर्षक एलईडी लाइटिंग के साथ शार्प डीआरएल और एक शानदार बोनट दिया है, जबकि पीछे का हिस्सा इंटिग्रेटेड इंडिकेटर्स के साथ पूरी चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार से और भी खूबसूरत नजर आता है।

20-इंच के हल्के अलॉय व्हील, पिरेली पी-ज़ीरो टायरों के साथ, बेहतरीन ग्रिप और परफॉर्मेंस के लिए डिज़ाइन किए गए इस कार में कई एडवांस फीचर्स हैं।

एमजी मोटर का कहना है, कि इन दरवाजों को खुलने में पांच सेकंड से भी कम समय लगता है, इन दरवाजों में सेफ्टी सेंसर भी लगाए गए हैं, जिससे यदि इन दरवाजों के आसपास खड़े होने या इनके खुलते या बंद होते वक्त यदि कोई ऑब्जेक्ट बीच में आता है तो ये दरवाजे ऑटोमेटिकली रूक जाते हैं। इससे इनमें हाथ या शरीर के किसी भी अंग के दबने का कोई खतरा नहीं है।

Also Read

लखनऊ में अक्षय प्रताप सिंह समेत चार पर FIR दर्ज

टूंडला से लापता जी.सी. पाल के पिताजी, तलाश जारी

काली उड़द दाल: स्वाद, सेहत और आयुर्वेदिक शक्ति का अनमोल संगम

CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी को रुपाली गांगुली की बधाई

मुरादाबाद में MDA की बड़ी जीत, जमीन पर कब्जा तय

You Might Also Like

मार्केट वैल्यू में भारत 7वें स्थान पर, क्या हैं वजहें?

अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी से सोशल मीडिया में विवाद

KGMU दवा घोटाले में बड़ा एक्शन, 3 कर्मी बर्खास्त

ग्राम प्रधान प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई

योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर फैसला

KKR की जीत के बाद शाहरुख का वीडियो हुआ वायरल

काव्या मारन के रिएक्शन से क्रुणाल पांड्या पर बहस तेज

LSG vs PBKS मैच में पिच और मौसम निभाएंगे अहम रोल

Select Your City