“अमेरिका ने टीआरएफ को घोषित किया आतंकी संगठन, पाकिस्तान ने दिखाई दोहरी चाल”

Report By: Kiran Prakash Singh

वॉशिंगटन(digitallivenews)

पहलगाम हमले का जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन टीआरएफ को अमेरिका ने आतंकी सूची में डाल दिया है, इससे पाकिस्तान तिलमिला गया है लेकिन ऊपरी तौर पर कह रहा है कि उसे इससे कोई दिक्कत नहीं है, हालांकि उसने चालाकी दिखाते हुए यह भी कह डाला कि टीआरएफ को लश्कर से जोड़ना गलत है, बता दें कि भारत और अमेरिका दोनों का मानना है कि यह आतंकी संगठन पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का हिस्सा है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि एक संप्रभु देश होने के नाते अमेरिका का टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करना ठीक है, हमें कोई दिक्कत नहीं है, हम इस बात का स्वागत करते हैं, अगर टीआरएफ इसमें शामिल है और उसके खिलाफ सबूत हैं तो फिर ठीक है, गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार इन दिनों अमेरिका में हैं, वहां पर उनकी अमेरिकी सचिव मार्को रुबियो से मुलाकात भी हुई है।

हालांकि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि टीआरएफ को लश्कर-ए-तैयबा के साथ जोड़ना गलत है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में टीआरएफ को काफी पहले खत्म कर दिया गया था, इसमें शामिल लोगों को सजा हुई थी, उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था और पूरे संगठन को तहस-नहस कर दिया गया था।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की तरफ से यह बात कही गई है। पाकिस्तान सरकार पहले भी टीआरएफ और लश्कर के साथ होने की बात से इनकार करती रही है, इससे पहले, डार ने पाकिस्तान की संसद को बताया था, कि इस्लामाबाद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में टीआरएफ का उल्लेख रोक दिया था, जिसने पहलगाम हमलों की निंदा की थी।

उन्होंने कहा कि मुझे दुनिया भर से फोन आए, लेकिन पाकिस्तान इसे स्वीकार नहीं करेगा, टीआरएफ को हटा दिया गया, और पाकिस्तान की जीत हुई, इतना ही नहीं, डार ने यहां तक कहा था कि पाकिस्तान को टीआरएफ की गतिविधियों के बारे में और सबूत चाहिए होंगे।

Also Read

बारिश में फैलती हैं ये 7 खतरनाक बीमारियां, ऐसे करें बचाव

संसद की थाली में बंगाल का स्वाद: भेटकी मछली ने जीता सांसदों का दिल

फिरोजाबाद में 55 बोरी नकली डीएपी बरामद

यूपी में मंत्रियों को विभाग आवंटित, नई जिम्मेदारियां तय

🌕 साल का पहला चंद्र ग्रहण 2026 – 3 मार्च

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City