“दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता फिर बने पीएम मोदी: 75% अप्रूवल रेटिंग”

Report By: Kiran Prakash Singh

75 प्रतिशत लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया है, वे एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर सामने आए हैं, अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने जुलाई 2025 के अपने ताजा सर्वे की रिपोर्ट जारी की है, इसमें पीएम मोदी को 75 प्रतिशत लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है।

सर्वे 4 से 10 जुलाई के बीच हुआ जिसमें 20 देशों के नेताओं की रेटिंग शामिल थी, इस सूची में पीएम मोदी के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 59 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे,यह ली जे म्युंग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि दक्षिण कोरिया में सर्वोच्च पद पर आसीन हुए उन्हें अभी सिर्फ एक ही महीना हुआ है।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 45 प्रतिशत से भी कम अप्रूवल रेटिंग के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो कि ट्रंप की लोकप्रियता के लिए एक बड़ा झटका है, मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का कद देश के अंदर और बाहर दोनों जगह और बढ़ गया है।

सर्वे में शामिल 75 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को एक लोकतांत्रिक वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार किया है, इस पर 7 प्रतशत लोग कोई निर्णय नहीं ले पाए जबकि 18 प्रतिशत लोगों की राय अलग थी, दक्षिणपंथी माने जाने वाले अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली सूची में तीसरे स्थान पर रहे उनके पक्ष में 57 प्रतिशत वोट पड़े

6 प्रतिशत लोगों ने कोई राय नहीं दी और 37 प्रतिशत प्रतिभागियों ने उन्हें अस्वीकार कर दिया, वहीं इस सर्वें में सबसे कम लोकप्रिय नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला शामिल हैं, जिन्हें केवल 18 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है जबकि 74 प्रतिशत लोग दोनों नेताओं से असंतुष्ट दिखाई दिए हैं।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी सूची में 10वें स्थान पर हैं, यह सर्वे रिपोर्ट फिर दर्शाती है, कि वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

Also Read

मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी का संदेश

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से कई वाहन दबे

फिरोजाबाद में आवास योजना में भ्रष्टाचार, दलितों से वसूले गए हजारों रुपये

रुपया 95 के पार, डॉलर के आगे टूटा बाजार

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City