लगातार चौथे सप्ताह गिरा बाजार: 2025 की सबसे लंबी साप्ताहिक गिरावट

Report By: Kiran Prakash Singh

 

  • सेंसेक्स 721.08 अंक गिरकर 81,463.09 पर बंद
  •  निफ्टी 225.10 अंक टूटकर 24,837 पर बंद

मुंबई(digitallivenews)

बीते सप्ताह भारत के प्रमुख इक्विटी सूचकांकों ने 2025 की सबसे लंबी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की है, यह अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार हुआ है कि सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चार सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

बाजार में भारी वोलैटिलिटी देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते पर अनिश्चितता, कंपनियों के मिले-जुले नतीजे, विदेशी निवेश की निरंतर निकासी और अमेरिका-भारत व्यापार सौदे को लेकर असमंजस था।

सेंसेक्स सप्ताह के अंत में 294.64 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी 131.4 अंक नीचे आया, सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को दोनों सूचकांक गिरावट के साथ खुले, लेकिन आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में हुई खरीदारी के कारण शुरुआती नुकसान की भरपाई हुई।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 148.68 अंक गिरकर 81,609.05 पर खुला और 442.61 अंक की तेजी के साथ 82,200.34 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 67.55 अंक गिरकर 24,900.85 पर खुला और 122.30 अंक बढ़कर 25,090.70 पर बंद हुआ।

मंगलवार को सेंसेक्स 337.83 अंक बढ़कर खुले, लेकिन अंत में 13.53 अंक नीचे बंद हुए, निफ्टी भी सुबह 91.3 अंक की तेजी से खुला, पर दिन के अंत में 29.80 अंक गिर गया, बुधवार को अमेरिकी और जापानी व्यापार समझौते की खबर से बाजार में तेजी आई, सेंसेक्स 539.83 अंक और निफ्टी 159 अंक चढ़े।

गुरुवार को फिर से गिरावट शुरू हुई, सेंसेक्स 542.47 अंक और निफ्टी 157.80 अंक टूटे, शुक्रवार को बजाज फाइनेंस में कमजोरी और विदेशी पूंजी निकासी के चलते बाजार और नीचे गया, सेंसेक्स 721.08 अंक गिरकर 81,463.09 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 225.10 अंक टूटकर 24,837 पर पहुंच गया।

विदेशी निवेशक बाहर निकले और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने बाजार पर दबाव डाला, निवेशकों के लिए आगामी सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।

Also Read

बंगाल नतीजों पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान

भाईदूज पर आगरा–फिरोजाबाद में जाम से हाहाकार, प्रशासन की तैयारी फेल

समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

राजकुमार राव का वायरल कमेंट, फिर किया डिलीट

सदन में गरजे फडणवीस, सोशल मीडिया आलोचकों पर साधा निशाना

You Might Also Like

11 साल बाद करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा दावा

राजकुमार राव का वायरल कमेंट, फिर किया डिलीट

CJP आंदोलन पर पहली बार बोलीं CM रेखा गुप्ता, छात्रों का किया जिक्र

दिल्ली प्रदर्शन की विदेशी फंडिंग पर हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

CJP आंदोलन पर मायावती का बड़ा संदेश, राजनीति से बचने की अपील

जख्मों के साथ जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी, बोले- हौसला कायम

16 मेट्रो स्टेशन बंद, अभिजीत दीपके बोले- दिल्ली बंद, मंत्री नहीं

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Select Your City