“फिरोजाबाद का दुर्दांत बदमाश विनोद गौतम मेरठ से गिरफ्तार”

Report By: Kiran Prakash Singh

फिरोजाबाद: नारखी का कुख्यात बदमाश विनोद गौतम मेरठ में गिरफ्तार, पत्रकार बनाने के नाम पर करता था ठगी

फिरोजाबाद (डिजिटल लाइव न्यूज ब्यूरो)


नारखी क्षेत्र में लंबे समय से आतंक का पर्याय बना विनोद गौतम आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया, मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने उसे एक सटीक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया है, विनोद पर आरोप है कि वह भोले-भाले नौजवानों को पत्रकार बनाने का झांसा देकर ठगी करता था,और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों तक को धमकाने और ब्लैकमेल करने से नहीं चूकता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,

विनोद गौतम मेरठ की एक महिला को लंबे समय से डराने-धमकाने और उसके घर में घुसकर जबरन पैसा वसूलने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था, पीड़िता की शिकायत के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और गैंग के सरगना विनोद को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने बताया कि उसके अन्य चार साथियों की भी तलाश जारी है और अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है,

कि नारखी क्षेत्र में विनोद का नाम सुनते ही लोग खौफ में आ जाते थे, वह खुद को पत्रकार बताकर ना सिर्फ सरकारी अधिकारियों बल्कि आम जनता को भी निशाना बनाता था, कई युवाओं को फर्जी आईडी और कार्ड थमाकर पत्रकारिता के नाम पर उनसे मोटी रकम ऐंठता था।

गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया,

गिरफ्तारी के बाद विनोद को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, पुलिस को उम्मीद है कि गैंग के बाकी सदस्य भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई साइबर और फील्ड इंटेलिजेंस के समन्वय से की गई है, इस गिरोह के खिलाफ ठगी, धमकी और जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है।


📌 नोट:
इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट कल सुबह पढ़ें — केवल डिजिटल लाइव समाचार पत्र के विशेष प्लेटफॉर्म पर।

Also Read

“ऑनर GT 2 सीरीज: दमदार बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ जल्द लॉन्च”

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान

मुंबई में कबूतरों को दाना खिलाने पर रोक: आस्था बनाम जनस्वास्थ्य की जटिल टकराहट

विराट कोहली की 15 साल बाद घरेलू क्रिकेट वापसी

शेयर बाजार में जोश! सेंसेक्स 323 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार 🚀

You Might Also Like

11 साल बाद करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा दावा

राजकुमार राव का वायरल कमेंट, फिर किया डिलीट

CJP आंदोलन पर पहली बार बोलीं CM रेखा गुप्ता, छात्रों का किया जिक्र

दिल्ली प्रदर्शन की विदेशी फंडिंग पर हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

CJP आंदोलन पर मायावती का बड़ा संदेश, राजनीति से बचने की अपील

जख्मों के साथ जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी, बोले- हौसला कायम

16 मेट्रो स्टेशन बंद, अभिजीत दीपके बोले- दिल्ली बंद, मंत्री नहीं

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Select Your City