“छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर तीन कॉल्स से बम अलर्ट, जांच में निकली अफवाह”

 

Report By: Kiran Prakash Singh

 

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम होने की खबर से सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई, दरअसल शुक्रवार शाम को लगातार तीन फोन कॉल्स के जरिए एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो धमकी झूठी साबित हुई।

सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी अनुसार, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात नंबर से कॉल कर बताया गया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर विस्फोटक रखा गया है और जल्द ही बड़ा धमाका हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर भेजा, कई घंटों तक एयरपोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली,जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि धमकी झूठी थी।

मुंबई पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले का नंबर असम या पश्चिम बंगाल का प्रतीत हो रहा है,फिलहाल कॉलर की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए तकनीकी जांच जारी है, इस घटना के बाद से एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की शरारतपूर्ण हरकतों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

CJP प्रदर्शन में शामिल होंगे केजरीवाल, परिवार के साथ पहुंचने का ऐलान

भारत के डैम पर हमला करेगा पाकिस्तान? एक्सपर्ट का बड़ा दावा

EAM Jaishankar ने Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi से की बातचीत

🏏 जब शब्द बने विवाद… भारत-पाक राइवलरी में फिर बढ़ा तनाव

You Might Also Like

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, नेट्स में दिखा जोश

वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर उतरेंगे; देखें IND vs NZ दूसरे T20 की प्लेइंग XI

Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! मैरी कॉम के बाहर होने की चर्चा

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले हलचल, क्या हरसिमरत कौर होंगी NDA का चेहरा?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स तक पहुंच रही थी पुलिस की जानकारी

1 नवंबर की महारैली के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, यूपी से 50 हजार और हरियाणा से 1 लाख लोगों का लक्ष्य

सोनिया गांधी ने सुनाई राजीव गांधी से प्यार की कहानी, 10 नवंबर को आएगी किताब

Select Your City