“बिहार:मतदाता सूची में विदेशी नामों का खुलासा: चुनाव आयोग देशव्यापी गहन जांच शुरू”

Report By: Kiran Prakash Singh

 

बिहार,में चल रही मतदाता सूचियों की जांच में कई विदेशियों के नाम सूची में हैं। इसके बाद चुनाव आयोग और सतर्क हो गया है। अब पूरे देश में मतदाता सूची जांचने का काम किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करने के लिए सभी राज्यों में अपनी चुनाव मशीनरी को सक्रिय कर दिया है।

कई विपक्षी दलों और अन्य लोगों ने इस व्यापक प्रक्रिया को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था और कहा था कि इससे पात्र नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित होना पड़ेगा। राज्यों में पिछला विशेष गहन पुनरीक्षण, आधार तिथि के रूप में काम करेगा, क्योंकि निर्वाचन आयोग बिहार की 2003 की मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कर रहा है।

अधिकांश राज्यों ने 2002 और 2004 के बीच मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया था। कुछ राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) ने अपने-अपने राज्यों में पूर्व में किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित मतदाता सूची को जारी करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर 2008 की मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है, जब राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम बार व्यापक पुनरीक्षण हुआ था।

उत्तराखंड में, आखिरी विशेष गहन पुनरीक्षण 2006 में हुआ था और उस वर्ष की मतदाता सूची अब राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी 28 जुलाई के बाद राष्ट्रव्यापी पुनरीक्षण पर अंतिम फैसला लेंगे, जब बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित मामला शीर्ष अदालत में फिर से सुनवाई के लिए आएगा।

निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि वह अंततः पूरे भारत में मतदाता सूचियों की गहन समीक्षा करेगा, ताकि विदेशी अवैध प्रवासियों के जन्म स्थान की जांच करके उन्हें हटाया जा सके। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि पांच अन्य राज्यों-असम,केरल,पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 में होंगे।

यह कदम बांग्लादेश और म्यांमा सहित विभिन्न राज्यों में अवैध विदेशी प्रवासियों पर कार्रवाई के मद्देनजर महत्वपूर्ण है। 

Also Read

वंदे मातरम विवाद पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- नहीं गाऊंगा

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सघन तलाशी अभियान शुरू,मेल के जरिए मिली धमकी

वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं, चयन पर उठे बड़े सवाल

“मनमोहन सिंह ने मुझे धन्यवाद कहा था: यासीन मलिक का दावा”

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर बाउंसर तैनात, बढ़ी सख्ती

You Might Also Like

19 छक्के, 7 चौके! प्रियांश आर्य ने 68 गेंद में ठोके 181 रन

ICC ने शुभमन गिल को दिया झटका, लार पर बैन हटाने का फिलहाल प्लान नहीं

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी

रितेश की गोद में बैठीं जेनेलिया, फैंस को आई राजीव-सोनिया की याद

राजीव गांधी की सुरक्षा पर राहुल का बड़ा खुलासा, शेयर किया वीडियो

सौरव दास का पासपोर्ट फ्लैग, अभिजीत दीपके ने सरकार से पूछे सवाल

‘चोर है तेरा चाचा’ सुन भड़कीं प्रियंका गांधी, जड़ा था थप्पड़

पंजाब में BJP-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, CM चेहरे पर अमित शाह ने किया साफ

Select Your City