उत्तर प्रदेश:अवैध धर्मांतरण के मामले में धरे गए छांगुर बाबा ने अपनी करतूतों को कबूल लिया है।

Report By: Kiran Prakash Singh

उत्तर प्रदेश,अवैध धर्मांतरण के मामले में धरे गए छांगुर बाबा ने अपनी करतूतों को कबूल लिया है। उन्होंने कबूला है कि दुबई और नेपाल में उसके गिरोह का सबसे ज्यादा नेटवर्क है। यहां की कमान नीतू उर्फ नसरीन ही संभाल रही थी। यहां से आने वाली रकम व संस्थाओं को सहयोग के लिए मददगार नीतू से ही सम्पर्क करते थे।

रिमाण्ड अवधि के चौथे दिन एटीएस अफसरों से ऐसा ही छांगुर बाबा ने कहा। रविवार को भी सबसे ज्यादा सवाल विदेशी फंडिंग को लेकर हुए। एटीएस ने जब पूछा कि दोनों व गिरोह के अन्य सदस्यों के कितने खाते कहां-कहां खुले हुए हैं। इस पर दोनों के विरोधाभासी जवाब थे। छांगुर ने कहा कि उसे सिर्फ अपने खाते के बारे में पता है। वहीं नीतू ने कहा कि छांगुर ही सारे खाते का हिसाब रखता था।

वह अपने नाम से खुले आठ खातों के बारे में ही जानती है। उसके इन खातों में तीन अलग-अलग संस्थाओं के नाम से हैं। एटीएस ने धर्मांतरण से जुड़े कई सवाल किए। बताया जाता है कि एटीएस इन दोनों को आजमगढ़ व श्रावस्ती भी ले जा सकती है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही उससे धर्मांतरण के बारे में पूछा जाता है, वह एक ही रट लगाता है कि उसने एक भी अवैध धर्मांतरण नहीं कराया। सबने अपनी मर्जी से ही इस्लाम धर्म कुबूल किया।

सालाना उर्स की बात पर उसने कहा कि सब कुछ सबके सामने होता था। दरगाह के पास सालाना उर्स में हर धर्म के लोग आते थे। जब उससे रुपये देकर इस्लाम धर्म कुबूलवाने की बात कही तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। उसके सामने ही नीतू से पूछा गया कि रकम कहां-कहां खर्च करती थी। इस पर उसने छांगुर बाबा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये ही तय करते थे कितनी रकम कहां खर्च की जानी थी। एटीएस रिमाण्ड पर पूछताछ के दौरान दोनों के गोलमोल जवाब देने पर वह सख्त भी हुई।

Also Read

बंगाल में BJP की आंधी, ममता के आरोपों से सियासत गरम

90% मुस्लिम देश इंडोनेशिया में आज भी जीवित है रामायण-महाभारत

“एयरटेल और विशाल मेगा मार्ट में बड़ी ब्लॉक डील, निवेशकों की नजरें लगीं”

हरमनप्रीत का महिला विश्वकप जीत का सपना

अमिताभ ने शोएब अख्तर को ट्रोल किया, भारत की एशिया कप जीत पर खुशी जताई

You Might Also Like

दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, कीमत डेढ़ लाख रुपये

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के, रोहित नंबर-1 और गेल दूसरे

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की OTT रिलीज, जानें कब और कहां

OTT पर इस हफ्ते 9 नई फिल्में-सीरीज, पूजा मेरी जान से ईस्ट ऑफ ईडन तक

उज्जैन मस्जिद विवाद पर अखिलेश बोले, मुसलमान धैर्य रखें

प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद में साहिब सिंह की पुरानी FIR सामने आई

DUSU में NSUI की हार के बाद राहुल गांधी की बैठक, जानें क्या हुआ

उमर अब्दुल्ला बोले, J&K का राज्य दर्जा दिल्ली नहीं तय करेगी

Select Your City