“आंध्र प्रदेश: आमों से लदा ट्रक पलटा, 9 मजदूरों की मौत – दर्दनाक रात”

Report By: Kiran Prakash Singh 

आंध्र प्रदेश,के अन्नमय्या जिले में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। आमों से लदा एक ट्रक पलट गया जिससे 9 मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हैं। मृतकों में 5 महिलाएं शामिल हैं। ट्रक चालक इस हादसे में बच गया। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि सामने से आ रही कार से टक्कर से बचने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया

रेलवे कोडुरु और तिरुपति जिले के वेंकटगिरी मंडल के 21 दिहाड़ी मजदूर एसुकापल्ली और आसपास के गांवों में आम तोड़ने गए थे। ट्रक आमों के साथ रेलवे कोडुरु बाजार जा रहा था और मजदूर इसके ऊपर बैठे थे। हादसे में मजदूर 30-40 टन आमों के नीचे दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।ट्रक और आमों के ढेर के नीचे दबने से 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

इनकी पहचान गज्जाला दुर्गैया, गज्जाला लक्ष्मी देवी, गज्जाला रमना, गज्जाला श्रीनु, राधा, वेंकट सुब्बम्मा, चित्तेम्मा और सुब्बा रत्नम्मा के रूप में हुई। मुनिचंद्र की मौत राजमपेट के अस्पताल में हुई। घायलों को बेहतर इलाज के लिए कडपा के रिम्स में शिफ्ट किया गया है। परिवहन मंत्री मंडिपल्ली रामप्रसाद रेड्डी और जिला प्रभारी मंत्री बीसी जनार्दन रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया है।

उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी शोक व्यक्त करते हुए घायलों के लिए बेहतर इलाज और मृतकों के परिवारों के लिए सहायता की मांग की

Also Read

करण जौहर बोले – “डर लगता है कि मेरे बच्चों का वजन बढ़ गया तो लोग मजाक उड़ाएंगे”

शेयर बाजार में जोश! सेंसेक्स 323 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार 🚀

आगरा-खंदौली मार्ग पर नया 600 मीटर पुल, सफर सिर्फ 5 मिनट में

‘जब तक है जान’ के 13 साल: रोमांस की यादें फिर ताज़ा

शिकोहाबाद में हादसा, नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत

You Might Also Like

जायसवाल ने IPL का लालच देकर डिकवेला को फंसाया, गंवाया विकेट

गॉल टेस्ट में भारत से हार, धनंजय डी सिल्वा हुए भावुक

आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, बनी दूसरी हिट फिल्म

द पैराडाइज में नानी का खूंखार अवतार, माफियाओं से भिड़ेंगे

सत्येंद्र जैन केस पर कांग्रेस का केजरीवाल पर बड़ा हमला

कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 मौतें, गेस्ट ने सुनाई खौफनाक कहानी

खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, एजेंडे पर मंथन

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार को हाईवे और रेल तोहफा

Select Your City