“उधमपुर में सीआरपीएफ वाहन हादसा: 3 जवान शहीद, 12 घायल, राहत कार्य जारी”

Report By: Kiran Prakash Singh

 

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर):

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ (CRPF) के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि करीब 12 अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब एक सीआरपीएफ वाहन कंडवा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में पुलिस के साथ मिलकर घायलों को पास के सैन्य अस्पताल तक पहुँचाया गया। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।

पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता

एडिशनल एसपी, उधमपुर, संदीप भट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में एहम भूमिका निभाई और समय पर घायलों को अस्पताल पहुँचाने में मदद की।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

“उधमपुर: कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ वाहन के साथ सड़क दुर्घटना की खबर पाकर परेशान हूं। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं, और घायलों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। स्थानीय लोग और अधिकारी इस दुर्घटना को एक गंभीर मानवीय क्षति मान रहे हैं, और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Also Read

नेटफ्लिक्स पर लौट रही लस्ट स्टोरीज 3, 18 सितंबर को रिलीज

गलगोटियास यूनिवर्सिटी के B.Tech छात्र की हॉस्टल में मौत, प्रेम प्रसंग एंगल से जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के धार में इमामबाड़ा खाली करने का आदेश, क्षेत्र में तनाव

अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी से सोशल मीडिया में विवाद

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

You Might Also Like

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, नेट्स में दिखा जोश

वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर उतरेंगे; देखें IND vs NZ दूसरे T20 की प्लेइंग XI

Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! मैरी कॉम के बाहर होने की चर्चा

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले हलचल, क्या हरसिमरत कौर होंगी NDA का चेहरा?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स तक पहुंच रही थी पुलिस की जानकारी

1 नवंबर की महारैली के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, यूपी से 50 हजार और हरियाणा से 1 लाख लोगों का लक्ष्य

सोनिया गांधी ने सुनाई राजीव गांधी से प्यार की कहानी, 10 नवंबर को आएगी किताब

Select Your City