“शाहजहांनाबाद में विवाहिता का बेटी की शादी से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या—परिवार ने पुलिस प्रताड़ना का लगाया आरोप”

 

Report By: Kiran Prakash Singh

 

भोपाल,

 

– पति के पुलिस केस में फंसने के बाद पुलिस प्रताड़ना से रहती थी तनाव में

-परिवार वालो का आरोप, एक साल से पुलिस कर रही थी महिला के पति को प्रताड़ित 

-आये दिन थाने बुलाती, पैसौ की मांग कर दूसरे केस में फंसाने की देती थी धमकी

 

भोपाल,(digitallivenews) पुराने शहर के शाहजहांनाबाद थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियो के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,महिला का पति एक मामले में चोरी का माल खरीदने का आरोपी है, परिवार वालो का आरोप है कि इसी प्रकरण को लेकर पुलिस बीते करीब एक साल से उसके पति को तरह तरह से प्रताड़ित कर दूसरे मामले में जेल भेजने की धमकी दे रही थी।

बेटी की शादी के आसपास पति के जेल जाने के डर से तनाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है, मिली जानकारी के मुताबिक संजय नगर शाहजहांनाबाद में रहने वाले अनीस खॉन के परिवार में पत्नि नूर बानो पति अनीस खान (42) सहित दो बेटी और दो बेटे हैं, मृतका के परिवार वालो का कहना है, की एक साल पहले तक अनीस ईटखेड़ी इलाके में कबाड़े की दुकान चलाते थे।

अनीस के खिलाफ करीब एक साल पहले ईटखेड़ी पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था, यह केस फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद अनीस ने दुकान को बंद कर दी थी, परिवार वालो का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस अक्सर उन्हें थाने बुलाती, पैसों की डिमांड करती और दूसरे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी, पुलिसकर्मी लगातार अनीस को कॉल करते थे,

इन बातों को लेकर उनकी पत्नि नूर बानो काफी मानसिक तनाव में रहने लगी थी, नूर बानो की एक बेटी की शादी दो महीने बाद सितंबर महीने में होने वाली थी, इन दिनो परिवार शादी की तैयारियों में लगा था, इसी बीच बेटी की शादी के आसपास पति के जेल जाने की बात को लेकर वह काफी तनाव में रह रही थी, नूर बानो के परिवार वालो का कहना है, की बुधवार को उसके पति अनीस की पेशी थी, उसे डर था कि पति को जेल भेज दिया जाएगा,

इसी तनाव में आकर उन्होंने मंगलवार-बुधवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली,सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौपं दिया है, फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Also Read

ईडी ने अनिल अंबानी की कंपनियों की ₹3,000 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

भारत की हार पर जडेजा के कोच का बयान, फैंस को दी बड़ी सीख

मुंबई में 30 जुलाई से इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो, 68,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य

वैभव सूर्यवंशी आज रचेंगे इतिहास, लेकिन चूकेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘भूत बंगला’ का पहला गाना रिलीज: अक्षय कुमार ने रंग और कद के हिसाब से बांटे भूत, मचा दी कॉमिक धूम

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City