उपराष्ट्रपति पद के लिए सी.पी. राधाकृष्णन ने किया नामांकन, पीएम मोदी बने पहले प्रस्तावक

Report By: Kiran Prakash Singh

नई दिल्ली,(digitallivenews)20 अगस्त 2025

आगामी 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन का नाम तय किया है। बुधवार को राधाकृष्णन ने दिल्ली स्थित संसद भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उपस्थित रहे और राधाकृष्णन के पहले प्रस्तावक बने।

राधाकृष्णन ने निर्वाचन अधिकारी को चार सेट नामांकन पत्र सौंपे। उनके साथ संसद भवन में भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेता मौजूद थे, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल थे। सहयोगी दलों से जेडीयू के ललन सिंह, संजय झा, लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान, और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी जैसे दिग्गज नेता भी इस मौके पर उपस्थित रहे। इस मौके पर पूरे गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि

नामांकन से पहले सी.पी. राधाकृष्णन संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा सहित अन्य महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा और अन्य एनडीए दलों के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर

सी.पी. राधाकृष्णन तमिलनाडु से आते हैं और दो बार कोयंबटूर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर कार्यरत हैं। पार्टी के भीतर उनकी छवि एक सशक्त और अनुशासित नेता की रही है।

संसद में संख्या बल एनडीए के पक्ष में

चूंकि संसद में एनडीए का बहुमत है, इसलिए यह लगभग तय माना जा रहा है कि राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुने जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर भाजपा नेतृत्व ने जिस तरह की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया है, वह इस चुनाव की दिशा पहले ही तय करता नजर आता है।

Also Read

IPL 2026: राजस्थान के हाथ में प्लेऑफ की पूरी चाबी

Exit Poll 2026: कब आएंगे नतीजे, जानें पूरी अपडेट

सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस होंगे वापस

एस श्रीसंत पर लगा 3 साल का बैन हटा, वापसी पर सवाल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

You Might Also Like

भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने बताई चोट की वजह

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ पार, रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा शो

राहुल-प्रियंका गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का हमला, बोले- ‘राहुल कांग्रेस के फेल प्रोडक्ट’

अरुणाचल में चीन से टकराव पर कांग्रेस का सवाल, जयराम रमेश बोले- ‘किस तरह का राष्ट्रवाद?’

रेहान वाड्रा विवाद पर बीजेपी का प्रियंका गांधी पर हमला, प्रदीप भंडारी ने लगाए आरोप

ITBP डीजी के चीन वाले बयान पर सियासत, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

Select Your City