“लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बयान: ‘सड़क जैसा व्यवहार नहीं चलेगा’, विपक्षी सांसदों को तख्ती-प्रदर्शन पर चेतावनी”

Report By: Kiran Prakash Singh

नई दिल्ली,

सदन में तख्तियां लेकर आने वालों पर मुझे निर्णायक कार्रवाई करनी पड़ेगी: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बुधवार को सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर नाराजगी जाहिर की, उन्होंने विपक्षी सांसदों पर गुस्सा जाहिर कर कहा कि आप संसद में भी सड़क जैसा व्यवहार कर रहे हैं, इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में तख्तियां दिखाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, यह विरोध सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होने के साथ शुरु हुआ, विपक्षी सांसद पोस्टर-तख्तियां लेकर लोकसभा में वेल के अंदर पहुंचे और हंगामा करने लगे।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने नाराजगी व्यक्त कर उन्हें चेतावनी देकर कहा, मैं फिर कहना चाहता हूं कि सदन में तख्तियां लेकर आने वालों पर मुझे निर्णायक कार्रवाई करनी पड़ेगी,
प्रश्नकाल के दौरान शुरुआती कुछ मिनट में रेलवे से जुड़े विषय पर सवाल-जवाब हुए। हालांकि, इस बीच हंगामा नहीं रुकने पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला विपक्षी सांसदों पर भड़क गए

बिरला ने कहा, संसद हमारी गौरवशाली लोकतंत्र की संस्था है, सभी से आग्रह है कि संसद परिसर के अंदर व्यवहार, आचरण और कार्य पद्धति मर्यादित होनी चाहिए, देश की जनता ने आपको उनकी आवाज, समस्याओं, देश के मुद्दों और नीतियों पर चर्चा के लिए यहा भेजा है, आप सड़क जैसा व्यवहार संसद में कर रहे हैं, इसका पूरा देश देख रहा है।

विपक्ष के नेताओं से अपील कर बिरला ने कहा कि आप जाएं, सीट पर बैठें और मुद्दों पर चर्चा करें,हर मुद्दे और विषय पर नियमों के तहत चर्चा और संवाद करने का पर्याप्त मौका दूंगा,उन्होंने कहा कि आप माननीय हैं,तब माननीय जैसा व्यवहार करें, संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ता जा रहा है, जहां पहले दिन विपक्षी दलों ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा किया, इसके बाद दूसरे दिन बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हंगामा हुआ।

Also Read

“अमृत बर्फानी की सवारी शुरू: 38 दिनों में 3.31 लाख भक्त, बहु‑स्तरीय सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा जारी”

दूसरे टेस्ट में भी पडिक्कल का शतक, पुजारा के रिकॉर्ड की बराबरी

राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का कोच पद

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: क्या 3 बजे का मुहूर्त दे रहा बड़े फैसले के संकेत?

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

You Might Also Like

वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI का बड़ा प्लान, लंबा करियर लक्ष्य

क्रिकेट में अनोखा संयोग, एक ही 3 बल्लेबाजों को मिली हैट्रिक

TV Serial Spoilers: अनुपमा का लोन रिजेक्ट, अनु को नौकरी से निकालेगी मीरा

जन्माष्टमी पर करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का खास नाम

कौन हैं मनीष ब्रह्मभट्ट? CJP से अलग होकर बनाई नई पार्टी

FSSAI का दावा: क्या तीन वक्त खाना जरूरी नहीं? जानें पूरा सच

अखिलेश की CJP प्रवक्ता से मुलाकात पर BJP का हमला, योगी का जिक्र

सोनिया गांधी की किताब अब हार्परकॉलिन्स से होगी प्रकाशित

Select Your City