“ट्रंप के जापान समझौते से बुलिश रुख: सेंसेक्स खुला 198 अंक मजबूत, निफ्टी 25,135 पर”

Report By: Kiran Prakash Singh

मुंबई, सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,100 के पार पहुंचा,वै‎श्विक बाजारों से ‎मिले अच्छे संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को मजबूती के साथ हुई, बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 198 अंकों की बढ़त के साथb दिखा, जबकि निफ्टी 74 अंक चढ़कर 25,135 के स्तर पर पहुंच गया।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हलचल सीमित रही, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.06 फीसदी की हल्की बढ़त दर्ज हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.02 फीसदी फिसल गया, वहीं एशिया-प्रशांत बाजारों में बुधवार को मजबूती देखने को मिली।

जापान के निक्केई इंडेक्स में 2.5 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई, दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के साथ एक बड़े व्यापार समझौते की घोषणा की है, जिसके चलते निवेशकों में उत्साह दिखा, ट्रंप ने कहा कि इस डील से जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करेगा और अमेरिका को इससे 90 फीसदी मुनाफा मिलेगा।

डील में ऑटोमोबाइल, चावल और कृषि उत्पादों के व्यापार के रास्ते खुलने की बात कही गई है, साथ ही इससे अमेरिका में लाखों नौकरियां पैदा होने की संभावना जताई गई है, बुधवार सुबह निक्केई इंडेक्स 1.85 फीसदी चढ़ा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 1.95 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.55 फीसदी मजबूत रहा, जबकि कोरिया का कोस्पी इंडेक्स लगभग स्थिर रहा, वहीं अमेरिकी बाजारों में भी मंगलवार को मिश्रित रुख देखने को मिला, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.06 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 6,309.62 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 179.37 अंक चढ़कर 44,502.44 पर बंद हुआ, नैस्डैक कंपोजिट 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 20,892.69 पर बंद हुआ।

Also Read

यूपी में मानसून सक्रिय, 45 जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

कांग्रेस के दलित इतिहास पर BJP का हमला, राहुल पर पलटवार

ग्राम प्रधान प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई

Friday OTT Release: इक्का से पति पत्नी और वो 2 तक वीकेंड धमाका

योगी आदित्यनाथ से मिले SSP सौरभ दीक्षित, साथ रहीं IRS आसिमा दीक्षित

You Might Also Like

भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने बताई चोट की वजह

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ पार, रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा शो

राहुल-प्रियंका गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का हमला, बोले- ‘राहुल कांग्रेस के फेल प्रोडक्ट’

अरुणाचल में चीन से टकराव पर कांग्रेस का सवाल, जयराम रमेश बोले- ‘किस तरह का राष्ट्रवाद?’

रेहान वाड्रा विवाद पर बीजेपी का प्रियंका गांधी पर हमला, प्रदीप भंडारी ने लगाए आरोप

ITBP डीजी के चीन वाले बयान पर सियासत, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

Select Your City