“लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बयान: ‘सड़क जैसा व्यवहार नहीं चलेगा’, विपक्षी सांसदों को तख्ती-प्रदर्शन पर चेतावनी”

Report By: Kiran Prakash Singh

नई दिल्ली,

सदन में तख्तियां लेकर आने वालों पर मुझे निर्णायक कार्रवाई करनी पड़ेगी: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बुधवार को सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर नाराजगी जाहिर की, उन्होंने विपक्षी सांसदों पर गुस्सा जाहिर कर कहा कि आप संसद में भी सड़क जैसा व्यवहार कर रहे हैं, इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में तख्तियां दिखाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, यह विरोध सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होने के साथ शुरु हुआ, विपक्षी सांसद पोस्टर-तख्तियां लेकर लोकसभा में वेल के अंदर पहुंचे और हंगामा करने लगे।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने नाराजगी व्यक्त कर उन्हें चेतावनी देकर कहा, मैं फिर कहना चाहता हूं कि सदन में तख्तियां लेकर आने वालों पर मुझे निर्णायक कार्रवाई करनी पड़ेगी,
प्रश्नकाल के दौरान शुरुआती कुछ मिनट में रेलवे से जुड़े विषय पर सवाल-जवाब हुए। हालांकि, इस बीच हंगामा नहीं रुकने पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला विपक्षी सांसदों पर भड़क गए।

बिरला ने कहा, संसद हमारी गौरवशाली लोकतंत्र की संस्था है, सभी से आग्रह है कि संसद परिसर के अंदर व्यवहार, आचरण और कार्य पद्धति मर्यादित होनी चाहिए, देश की जनता ने आपको उनकी आवाज, समस्याओं, देश के मुद्दों और नीतियों पर चर्चा के लिए यहा भेजा है, आप सड़क जैसा व्यवहार संसद में कर रहे हैं, इसका पूरा देश देख रहा है।

विपक्ष के नेताओं से अपील कर बिरला ने कहा कि आप जाएं, सीट पर बैठें और मुद्दों पर चर्चा करें,हर मुद्दे और विषय पर नियमों के तहत चर्चा और संवाद करने का पर्याप्त मौका दूंगा,उन्होंने कहा कि आप माननीय हैं,तब माननीय जैसा व्यवहार करें, संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ता जा रहा है, जहां पहले दिन विपक्षी दलों ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा किया, इसके बाद दूसरे दिन बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हंगामा हुआ।

Also Read

अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 3’ से बाहर, डायरेक्टर ने बताई वजह

महंगाई बनाम देशभक्ति: असली मुद्दा या नया नैरेटिव

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

अभिषेक शर्मा का बल्ला: युवराज ने खोला मज़ेदार राज़

दंबरम के बयान पर BJP का पलटवार, ‘दिमागी नक्सल’ पर घमासान

You Might Also Like

भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने बताई चोट की वजह

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ पार, रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा शो

राहुल-प्रियंका गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का हमला, बोले- ‘राहुल कांग्रेस के फेल प्रोडक्ट’

अरुणाचल में चीन से टकराव पर कांग्रेस का सवाल, जयराम रमेश बोले- ‘किस तरह का राष्ट्रवाद?’

रेहान वाड्रा विवाद पर बीजेपी का प्रियंका गांधी पर हमला, प्रदीप भंडारी ने लगाए आरोप

ITBP डीजी के चीन वाले बयान पर सियासत, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

Select Your City