“6.7 तीव्रता का भूकंप: इंडोनेशिया के तानिम्बार द्वीप हिल गए, सुनामी का अलर्ट नहीं”

Report By: Kiran Prakash Singh

इंडोनेशिया, की धरती सोमवार को 6.7 की तीव्रता से आए भूंकप से कंप गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप इंडोनेशिया के दक्षिणपूर्वी हिस्से में तानिम्बार द्वीप पर आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) और अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भी सोमवार को इंडोनेशिया में आए भूकंप की पुष्टि की।

भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 110 किलोमीटर की गहराई में रहा है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप और मौसम वैज्ञानिकों ने इतनी तीव्रता वाले भूकंप को खतरनाक और विनाशकारी बताकर अलर्ट जारी किया है। इंडोनेशिया के तनिमबार द्वीप समूह में जोरदार भूकंप के झटके ने लोगों को हिला दिया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई है। भूकंप लोकल समय के मुताबिक दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों के बाद से इलाके में दहशत मच गई है।

फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जिस इलाके में भूकंप आया है, वहां काफी संवेदनशील हिस्सा है। तानिम्बार द्वीप समूह पैसेफिक ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है, जो पृथ्वी पर सबसे ज्यादा भूकंपों वाला क्षेत्र माना जाता है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और किसी सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

सुनामी का खतरा? भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक, इंडोनेशिया के जिस क्षेत्र में भूकंप आया है वह काफी संवेदनशील है। तनिमबार द्वीप समूह पैसेफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है, जो धरती पर सबसे अधिक भूकंपों वाला क्षेत्र माना जाता है। हालांकि, इतने तेज भूकंप के बाद यहां सुनामी की संभावना से इंकार किया गया है, लेकिन स्थिति पर नजर बनाकर सावधानी बरतने को कहा गया है। म्यांमार और अफगानिस्तान में भी आया भूकंप राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को सुबह 3 बजे अफगानिस्तान में और ढाई बजे म्यांमार में भूकंप के झटके लगे थे।

फगानिस्तान में 4 और म्यांमार में 3.9 तीव्रता मापी गई थी। अफगानिस्तान में भूकंप का केंद्र भारत में गुलमर्ग से 413 किलोमीटर दूर था। म्यांमार में भूकंप का केंद्र मणिपुर में 241 और मिजोरम में 229 किलोमीटर दूर था।

Also Read

संसद की थाली में बंगाल का स्वाद: भेटकी मछली ने जीता सांसदों का दिल

जेमिमा और मंधाना की ब्रांड वैल्यू में भारी बढ़ोतरी, विश्वकप जीत ने बदला खेल

PM मोदी की अपील से ज्वेलर्स परेशान, सोने की बिक्री पर संकट

‘टॉक्सिक’ के बाद परिवार संग छुट्टियां मना रहे यश, पत्नी ने शेयर की तस्वीरें

IPL 2027: मुंबई इंडियंस की संभावित रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

You Might Also Like

भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने बताई चोट की वजह

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ पार, रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा शो

राहुल-प्रियंका गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का हमला, बोले- ‘राहुल कांग्रेस के फेल प्रोडक्ट’

अरुणाचल में चीन से टकराव पर कांग्रेस का सवाल, जयराम रमेश बोले- ‘किस तरह का राष्ट्रवाद?’

रेहान वाड्रा विवाद पर बीजेपी का प्रियंका गांधी पर हमला, प्रदीप भंडारी ने लगाए आरोप

ITBP डीजी के चीन वाले बयान पर सियासत, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

Select Your City