प्रभास, संजय दत्त और बोमन ईरानी की हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ का नया ट्रेलर रिलीज

Report By: Kiran Prakash Singh

प्रभास, संजय दत्त और बोमन ईरानी की फिल्म ‘द राजा साब’ का नया ट्रेलर रिलीज

प्रभास, संजय दत्त और बोमन ईरानी स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ का नया ट्रेलर आउट। माया महल, भूतिया दादा और थ्रिल का मज़ा 9 जनवरी से सिनेमाघरों में।

मुंबई (DigitalliveNews)।
नए साल की धमाकेदार शुरुआत में 9 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साब रिलीज हो रही है। इस फिल्म का नया ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, जो फिल्म की रोमांचक कहानी और रहस्यों की झलक दिखाता है।

मारुति के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म हिप्नोटिज्म के इर्द-गिर्द बुनी गई है और ट्रेलर को नाम दिया गया है 2.0। इस ट्रेलर में प्रभास के जबरदस्त एक्शन, संजय दत्त के भूतिया अंदाज और बोमन ईरानी के सरप्राइज एलिमेंट को देखकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

फिल्म की कहानी में प्रभास का किरदार अपनी आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए विरासत में मिले माया महल में जाता है, लेकिन असली रहस्य उसके दादा से जुड़ा है। संजय दत्त, प्रभास के दादा के रूप में भूतिया अवतार में दिखाई देते हैं। उनकी आत्मा इतनी शक्तिशाली है कि उसे हराया नहीं जा सकता। वहीं बोमन ईरानी हिप्नोटिस्ट के किरदार में हैं, जो प्रभास को अपने दादा की आत्मा से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

ट्रेलर में प्रभास का धांसू एक्शन, सिगार के साथ उनका स्टाइल, संजय दत्त का डरावना अंदाज और बोमन ईरानी का मनोरंजक रहस्य सभी दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म में मालविका मोहनन, रिद्धी कुमार और निधि अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी।

इसके साथ ही फिल्म में एक इमोशनल साइड भी है, जहां प्रभास की दादी (जरीना वहाब) अस्पताल में भर्ती हैं। पोता और भूतिया दादा के बीच टकराव और रहस्यमयी घटनाएं दर्शकों को सीट से बांधे रखेंगी।

अगर आप हॉरर, कॉमेडी और थ्रिल का मज़ा एक साथ लेना चाहते हैं, तो 9 जनवरी को सिनेमाघरों में ‘द राजा साब’ जरूर देखें।

Also Read

16 मेट्रो स्टेशन बंद, अभिजीत दीपके बोले- दिल्ली बंद, मंत्री नहीं

वंदे मातरम विवाद में सियासी संग्राम, अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुंबई में गणपति विसर्जन पर ट्रैफिक डायवर्जन, 23 हजार जवान तैनात

कुंभ मेले के लिए अखाड़ों को 5 करोड़ देंगे फडणवीस

RR vs DC: स्टार्क vs वैभव, कौन जीतेगा जंग आज

You Might Also Like

भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने बताई चोट की वजह

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ पार, रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा शो

राहुल-प्रियंका गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का हमला, बोले- ‘राहुल कांग्रेस के फेल प्रोडक्ट’

अरुणाचल में चीन से टकराव पर कांग्रेस का सवाल, जयराम रमेश बोले- ‘किस तरह का राष्ट्रवाद?’

रेहान वाड्रा विवाद पर बीजेपी का प्रियंका गांधी पर हमला, प्रदीप भंडारी ने लगाए आरोप

ITBP डीजी के चीन वाले बयान पर सियासत, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

Select Your City