“झांसी के दरोगा पर गैंगरेप का आरोप, महिला सिपाही का गंभीर खुलासा”

Report By: Kiran Prakash Singh

मथुरा, में महिला सिपाही के साथ दरोगा और उसके साथी ने गैंगरेप किया। सिपाही का आरोप है कि दरोगा ने उसे फार्म हाउस में मिलने के लिए बुलाया,वहां नशीला जूस पिलाकर उसके साथ रेप किया और न्यूड वीडियो बना लिए,आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित सिपाही को झांसी और मुरादाबाद बुलाया, यहां भी उसके साथ दरिंदगी की।

आरोपी दरोगा झांसी के चिरगांव थाने में तैनात है, महिला कॉन्‍स्टेबल ने जमुनापार थाने में बागपत निवासी दरोगा रविकांत और उसके साथी मुरादाबाद निवासी दीक्षांत के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है।

बहन की शादी में शामिल होने आया था दरोगा जमुनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़त महिला पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल है, महिला ने बताया कि 17 फरवरी 2023 को मेरी बहन की शादी थी, शादी में शामिल होने के लिए झांसी के चिरगांव थाने में तैनात दरोगा रविकांत गोस्वामी पहुंचा था।

उसने लक्ष्मीनगर के अनिल फार्म हाउस में कमरा बुक कराया था। रात में दरोगा ने मुझे फॉर्म हाउस पर बुलाया। यहां नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे जूस पिला दिया। बेहोशी की हालत में मेरे साथ रेप किया, उसने मेरे न्यूड वीडियो बना लिए। उसने किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

मुरादाबाद बुलाकर रेप किया, धमकी दी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने मुझे 22 जून 2023 को मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित होटल मिलन में बुलाया, यहां भी नशीला जूस पिला दिया, फिर दरोगा और उसके दोस्त ने दीक्षांत शर्मा ने मेरे साथ रेप किया।

मैं 12 जनवरी 2025 को झांसी के चिन्मय हास्पिटल में एक चिकित्सक के यहां दिखाने गई थी, फोन न उठाने पर दरोगा अस्पताल पहुंच गया, वहां उसने मेरे साथ मारपीट की, मेरी अंगुली में फ्रेक्चर हो गया।

सोमवार को महिला कॉन्‍स्टेबल जमुनापार थाने पहुंची, पीड़ित ने आरोपी दरोगा और उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया,जमुनापार थाना प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

Also Read

जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

सोशल मीडिया से समाज सेवा तक: अदा शर्मा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

बिधाननगर में बवाल: TMC-BJP समर्थकों में झड़प तेज

एग्जिट पोल या मनोरंजन? चुनावी कवरेज पर सवाल

You Might Also Like

11 साल बाद करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा दावा

राजकुमार राव का वायरल कमेंट, फिर किया डिलीट

CJP आंदोलन पर पहली बार बोलीं CM रेखा गुप्ता, छात्रों का किया जिक्र

दिल्ली प्रदर्शन की विदेशी फंडिंग पर हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

CJP आंदोलन पर मायावती का बड़ा संदेश, राजनीति से बचने की अपील

जख्मों के साथ जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी, बोले- हौसला कायम

16 मेट्रो स्टेशन बंद, अभिजीत दीपके बोले- दिल्ली बंद, मंत्री नहीं

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Select Your City