“राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर ‘चुनाव चोरी’ का आरोप, बिहार‑महाराष्ट्र‑कर्नाटक में मतदाता सूची में गड़बड़ी का दावा”

Report By: Kiran Prakash Singh

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बिहार में 52 लाख लापता मतदाताओं की रिपोर्ट को लेकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।

राहुल ने कहा कि यह सिर्फ़ बिहार की बात नहीं है, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी बड़ी गड़बड़ियां हुई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, कि हमने चुनाव आयोग से मतदाता सूची की मांग की, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। हमने वीडियोग्राफी दिखाने को कहा, लेकिन उन्होंने इसके नियम ही बदल दिए।

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ नए मतदाता जुड़े, लेकिन इस प्रक्रिया में भी धांधली की गई। राहुल ने कर्नाटक में भी कथित बड़ी चोरी पकड़े जाने की बात कही। इसी के साथ राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा, कि अब उन्हें (चुनाव आयोग को) समझ आ गया है कि हम उनके खेल से वाक़िफ़ हैं, इसलिए वे सिस्टम ही बदल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग मतदाता सूचियों से नाम हटा रहा है और नई लिस्ट बना रहा है ताकि चुनाव परिणाम प्रभावित किए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि देश में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं— ये सच्चाई है। विदेश नीति और ट्रंप पर निशाना भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर राहुल ने तंज कसते हुए कहा, कि आप कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है, और दूसरी ओर आप दावा करते हैं कि हम जीत गए हैं।

ट्रंप ने 25 बार कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया है। इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति को भी निशाने पर लिया और कहा कि आज कोई भी देश भारत की विदेश नीति का खुलकर समर्थन नहीं कर रहा है। उन्होंने इसे कूटनीतिक असफलता करार दिया। बहरहाल राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

Also Read

दिनदहाड़े मारने की धमकी का वीडियो वायरल, बाराबंकी में सिपाही पर जांच

BRICS समिट से पहले दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, पियर C शुरू

‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में भौकाल, 3 करोड़ पार

“गोरखपुर की दुर्गा पूजा: परंपरा और भव्यता का संगम”

IND-W vs ENG-W: टेस्ट में इंग्लैंड पर भारी रही भारतीय टीम

You Might Also Like

दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, कीमत डेढ़ लाख रुपये

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के, रोहित नंबर-1 और गेल दूसरे

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की OTT रिलीज, जानें कब और कहां

OTT पर इस हफ्ते 9 नई फिल्में-सीरीज, पूजा मेरी जान से ईस्ट ऑफ ईडन तक

उज्जैन मस्जिद विवाद पर अखिलेश बोले, मुसलमान धैर्य रखें

प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद में साहिब सिंह की पुरानी FIR सामने आई

DUSU में NSUI की हार के बाद राहुल गांधी की बैठक, जानें क्या हुआ

उमर अब्दुल्ला बोले, J&K का राज्य दर्जा दिल्ली नहीं तय करेगी

Select Your City