बरेली हिंसा में NSA की तैयारी, मौलाना तौकीर रजा हिरासत में

Report By: Kiran Prakash Singh

बरेली हिंसा पर पुलिस का एक्शन तेज, NSA के तहत बड़ी कार्रवाई की तैयारी

लखनऊ (story)।
बरेली में शुक्रवार की जुमे की नमाज के बाद हुए ‘आई लव मोहम्मद’ प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पथराव, लाठीचार्ज, भगदड़ और फायरिंग के बीच हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या हुआ बरेली में?

प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पत्थरबाज़ी, भगदड़ और लाठीचार्ज के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं। हिंसा में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

मौलाना तौकीर रजा हिरासत में

प्रदर्शन और उपद्रव को लेकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पहले हाउस अरेस्ट किया गया, फिर उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। प्रशासन ने मौलाना के घर के आसपास 400 मीटर के दायरे में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

NSA के तहत कार्रवाई के संकेत

बरेली के डीएम और डीआईजी दोनों ने पुष्टि की है कि हालात गंभीर थे और भीड़ ने गोलीबारी की थी। प्रशासन की मानें तो उपद्रव की योजना पांच दिन पहले से चल रही थी। इस हिंसा को ‘पूर्व-नियोजित’ माना जा रहा है।

अब तक की कार्रवाई:

  • अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, 25 से ज्यादा हिरासत में

  • 5 एफआईआर दर्ज — कोतवाली, प्रेमनगर, किला, बारादरी थानों में

  • 12 से ज्यादा पुलिस टीमें गठित

  • 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

  • आयोजकों की पहचान कर NSA के तहत केस दर्ज करने की तैयारी

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की शांति की अपील

अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि हिंसा किसी भी सूरत में जायज नहीं है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Also Read

शेख हसीना बोलीं- दिसंबर तक लौटूंगी, सत्ता नहीं जनता के लिए

“वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट का संतुलित फैसला”

योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर फैसला

फिरोजाबाद में सरकारी दफ्तरों में चलेगा सफाई अभियान

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City