NSA के तहत सोनम वांगचुक गिरफ्तार, जोधपुर जेल भेजे गए

Report By: Kiran Prakash Singh

लद्दाख हिंसा के बाद सोनम वांगचुक पर NSA, जोधपुर जेल में शिफ्ट

नई दिल्ली (digitallivenews)।
लद्दाख में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद चर्चित पर्यावरण कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए जाने के बाद वांगचुक को विशेष विमान से लेह से राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें हाई-सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया है और 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी में रखा जा रहा है।

क्या है मामला?

लद्दाख में स्वायत्तता और संवैधानिक गारंटी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच भीषण हिंसा भड़क उठी जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हुए। हिंसा के बाद लेह में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का आरोप है कि सोनम वांगचुक के भाषणों ने भीड़ को उकसाया।
गृह मंत्रालय के अनुसार, वांगचुक ने अपने भाषणों में ‘अरब स्प्रिंग’ और नेपाल के जन-आंदोलनों का जिक्र कर युवाओं को भड़काने का काम किया। इसके बाद स्थानीय बीजेपी कार्यालय और कई सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

अनशन के बाद बढ़ा तनाव

सोनम वांगचुक ने 10 सितंबर को लद्दाख के लिए विशेष संवैधानिक दर्जे, छठी अनुसूची में शामिल करने और अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। हिंसा भड़कने के बाद उन्होंने दो सप्ताह बाद अपना अनशन खत्म कर दिया था।

जोधपुर जेल में कड़ी निगरानी

गिरफ्तारी के बाद वांगचुक को रातोंरात विशेष विमान से जोधपुर लाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच के बाद उन्हें जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में शिफ्ट किया गया।
वहां 24 घंटे निगरानी, सीमित मुलाकात की अनुमति और पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Also Read

‘जब तक है जान’ के 13 साल: रोमांस की यादें फिर ताज़ा

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: VHP-कांग्रेस में आरोपों की जंग तेज

‘जटाधारा’: रहस्य, अध्यात्म और शानदार अभिनय का संगम

993 रुपए गैस बढ़ोतरी पर तंज, मास्टर स्ट्रोक या मज़ाक

सोना और चांदी में तेजी: सोना 1,34,204 और चांदी 1,94,747 रुपये पर खुला

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City