पीएम की मां को गाली देने वाला शख्स गिरफ्तार

Report By: Kiran Prakash Singh

दरभंगा (digitallivenews)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को मंच से गाली देने वाले शख्स मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के स्वागत के लिए बने मंच से रिजवी ने सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।

मंच कांग्रेस नेता ने तैयार कराया, फिर मांगी माफी

जिस मंच से प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ, वह कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद द्वारा तैयार कराया गया था। नौशाद, जो जाले विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार हैं, ने घटना के अगले दिन अपने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए वीडियो साझा किया।

नौशाद ने सफाई दी कि राहुल गांधी का स्वागत करने के बाद वे खुद काफिले के साथ मुजफ्फरपुर की ओर निकल गए थे और उन्हें मंच पर बाद में क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह खुद इस घटना से आहत हैं और इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करते।

गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई

इस मामले में दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने बुधवार रात को छापेमारी कर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

राजनीतिक और कानूनी असर

घटना के बाद भाजपा ने भी पटना के कोतवाली थाना में वायरल वीडियो के आधार पर अलग एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, बिहार राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए दरभंगा के डीएम को कार्रवाई का पत्र भेजा है।

Also Read

केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, राम मंदिर को लेकर सवाल

राजा शिवाजी BO Day 3: 26 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर धूम

45 डिग्री गर्मी और सूखते जलाशयों से बढ़ा संकट

RR vs DC: स्टार्क vs वैभव, कौन जीतेगा जंग आज

आवारापन 2 की डिमांड बढ़ी, बंटवारा 1947 के शो पर विवाद, टॉक्सिक की एंट्री

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City