गणेश चतुर्थी पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Report By: Kiran Prakash Singh

नई दिल्ली,(digitallivenews) 27 अगस्त 2025

— गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देश भर में उत्सव और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस शुभ दिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान गणेश से सभी के लिए सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

“देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं! यह महापर्व बुद्धि और विवेक के देवता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से मैं प्रार्थना करती हूं कि वे व्यक्ति-निर्माण तथा राष्ट्र-निर्माण के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर करते रहें तथा उनके आशीर्वाद से सभी देशवासी, पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए, सशक्त भारत के निर्माण में निष्ठा के साथ कार्यरत रहें। गणपति बाप्पा मोरया।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा,

“आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया।”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा,

“गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी हम सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का संचार करें। उनकी कृपा से भारत निरंतर एकता, सद्भाव और विकास के पथ पर अग्रसर हो।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा,

“श्री गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं। समस्त सिद्धियों के प्रदाता, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से प्रत्येक जीवन में शुभ-लाभ का संचार हो, हमारा राष्ट्र निरंतर उन्नति के मार्ग पर गतिमान रहे।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा,

“विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व श्री गणेश चतुर्थी की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान सिद्धिविनायक सभी को सुख-समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है। गणपति बप्पा मोरया।”

गणेश चतुर्थी के इस पर्व पर देश भर में मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की गई हैं और दस दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत पूरे उल्लास और भक्ति भाव के साथ हो चुकी है।

Also Read

कृति सेनन यूएफसी 321 में वरुण-कबीर संग वायरल

आगरा में पीसीएस परीक्षार्थी की मौत, युवती समेत चार पर केस

“गीतिका गंजू ने ‘धुरंधर’ को बताया नया सिनेमाई अनुभव”

“62 वर्षों की सेवा के बाद मिग‑21 पैंथर्स को अंतिम सलामी: 19 सितंबर को चंडीगढ़ में ‘उड़ता ताबूत’ विमान की विदाई”

“छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर तीन कॉल्स से बम अलर्ट, जांच में निकली अफवाह”

You Might Also Like

मुंबई में तरबूज खाने से खत्म हुआ परिवार, 4 की मौत से हड़कंप

मुंबई में राघव चड्ढा के घर के बाहर AAP का विरोध, 8 पर केस

जोधपुर में सरेराह प्रिंसिपल की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

पुणे में ड्रेनेज टैंक बना मौत का जाल, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

केजरीवाल की चिट्ठी से गरमाई सियासत, शाहनवाज हुसैन का तीखा पलटवार

बंगाल में महिलाओं की अलग पहचान: ज़मीन से दिखी सच्चाई

31 साल बाद खुला किडनैप-मर्डर केस, सलीम गिरफ्तार

YRKKH: ऋषभ जायसवाल का एग्जिट, अभिरा का इमोशनल पोस्ट

Select Your City