मोदी ने की ट्रंप की सराहना, बोले – भारत-अमेरिका साझेदारी वैश्विक और दूरदर्शी है

Report By: Kiran Prakash Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत-अमेरिका संबंधों पर की गई भावनात्मक टिप्पणी का स्वागत किया। ट्रंप ने मोदी को “महान प्रधानमंत्री” और “अच्छा मित्र” बताया था।

नई दिल्ली, (digitallivenews)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत और अमेरिका के संबंधों पर की गई भावनात्मक और सकारात्मक टिप्पणियों का दिल से स्वागत किया है। पीएम मोदी ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा,

“मैं राष्ट्रपति ट्रंप के भावनात्मक और सकारात्मक मूल्यांकन की तहे दिल से सराहना करता हूं और इसे पूर्णरूप से समर्थन देता हूं।”

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत दूरदर्शी, वैश्विक और व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। पीएम मोदी ने इस पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप को टैग भी किया।

ट्रंप ने मोदी को बताया “शानदार प्रधानमंत्री”

गौरतलब है कि शुक्रवार रात ट्रंप ने भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर कहा था कि,

“भारत और अमेरिका के बीच ‘विशेष संबंध’ हैं… मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। वह शानदार प्रधानमंत्री हैं।”

हालांकि ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि भारत द्वारा रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदने को लेकर वह “बहुत निराश” हैं। इसके बावजूद उन्होंने यह स्पष्ट किया कि चिंता की कोई बात नहीं है, बस “कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं।”

“भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है” – ट्रंप

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने यह भी कहा कि

“लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।”

इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी चिनफिंग की एक पुरानी फोटो भी पोस्ट की, जो हाल ही में संपन्न हुए SCO शिखर सम्मेलन के दौरान चर्चा में रही थी।

व्यापार और टैरिफ को लेकर भी जताई नाराजगी

ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भारत पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका यूरोपीय संघ से भी नाराज है क्योंकि उनकी बड़ी टेक कंपनियों के साथ हो रहा व्यवहार अनुचित है।

Also Read

2026 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे 18 एकदिवसीय मैच

“डॉ. मनमोहन सिंह को जयंती पर श्रद्धांजलि”

पीएम की मां को गाली देने वाला शख्स गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

“सुमोना चक्रवर्ती की कार पर प्रदर्शनकारियों का हमला”

You Might Also Like

वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI का बड़ा प्लान, लंबा करियर लक्ष्य

क्रिकेट में अनोखा संयोग, एक ही 3 बल्लेबाजों को मिली हैट्रिक

TV Serial Spoilers: अनुपमा का लोन रिजेक्ट, अनु को नौकरी से निकालेगी मीरा

जन्माष्टमी पर करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का खास नाम

कौन हैं मनीष ब्रह्मभट्ट? CJP से अलग होकर बनाई नई पार्टी

FSSAI का दावा: क्या तीन वक्त खाना जरूरी नहीं? जानें पूरा सच

अखिलेश की CJP प्रवक्ता से मुलाकात पर BJP का हमला, योगी का जिक्र

सोनिया गांधी की किताब अब हार्परकॉलिन्स से होगी प्रकाशित

Select Your City