“800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रांची समेत कई शहरों में छापेमारी”

Report By: Kiran Prakash Singh

 

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह रांची के प्रमुख क्षेत्रों में 800 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये कार्रवाई घोटाले के मास्टरमाइंड माने जा रहे कोलकाता निवासी शिव कुमार देवड़ा के नेटवर्क से जुड़े लोगों पर की गई है।

छापेमारी की सबसे अहम कड़ी रही पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट, जहां चौथी मंजिल पर रहने वाले कारोबारी कृष्णा ठक्कर के आवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी। इसी के साथ शहर के पांच अन्य ठिकानों पर भी समानांतर रूप से जांच चल रही है।

कोलकाता-मुंबई में भी छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमें कोलकाता और मुंबई में भी कुछ संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। यह पूरा अभियान जीएसटी घोटाले के पहले चरण में मिले दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर चलाया जा रहा है।

पहले चरण में कई गिरफ्तारियां

इससे पहले की जांच में जमशेदपुर के विक्की भालोटिया, ज्ञानचंद्र उर्फ बबलू जायसवाल, कोलकाता के व्यापारी शिव कुमार देवड़ा, अमित गुप्ता, और सुमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी कंपनियों के माध्यम से कागजी बिल तैयार कर करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दुरुपयोग किया।

पूछताछ में बड़े खुलासे

ईडी की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इन लोगों ने बिना किसी वास्तविक व्यापार के केवल कागजों पर ही कारोबार दिखाया और फर्जी बिलिंग के जरिए टैक्स चोरी की। इस घोटाले में और भी कई नाम सामने आ सकते हैं, और संभावना है कि आने वाले दिनों में अधिक गिरफ्तारियां की जाएंगी।

हाल ही में हुई गिरफ्तारियां

पिछले महीने जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने रांची के दो व्यापारियों – लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक – को इसी घोटाले के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। अब ईडी की जांच इस घोटाले के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुकी है।

Also Read

द पैराडाइज का दो दिन में धमाल, 100 करोड़ के करीब

प्रेग्नेंसी के बीच सामंथा का वर्कआउट, डॉक्टर की सलाह पर कर रहीं एक्सरसाइज

“हाथिनी मधुरी की वापसी पर उम्मीद, वंतारा ने जताया सहयोग का भरोसा”

राजभर का अखिलेश पर हमला, एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार के आरोप

बाराबंकी में अखिलेश के पोस्टर पर बवाल, जांच में जुटी पुलिस

You Might Also Like

राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, वकील ने बताया कोर्ट ने किन 3 बातों पर दिया जोर

राजनीति में आएंगे रेहान वाड्रा? कपिल सिब्बल के शो में कही बड़ी बात

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कांग्रेस ने बताया ‘सत्य की जीत’

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, नेट्स में दिखा जोश

वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर उतरेंगे; देखें IND vs NZ दूसरे T20 की प्लेइंग XI

Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! मैरी कॉम के बाहर होने की चर्चा

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

Select Your City