राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला: “ट्रंप ने सही कहा, भारत की अर्थव्यवस्था मृत है”

Report By: Kiran Prakash Singh

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है, एक ओर जहां ट्रंप ने दावा किया कि उनके कहने पर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हुआ, वहीं उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को “मृत” करार दिया, इन बयानों पर अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

“ट्रंप की बात सही है, भारत की अर्थव्यवस्था मृत है” – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी झूठ नहीं है, उन्होंने कहा:

“यह बात पूरे देश को पता है ,कि भारत की अर्थव्यवस्था मृत हो चुकी है। सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनकी वित्त मंत्री को छोड़कर बाकी सभी को इसका एहसास है। बीजेपी ने इस देश की अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है।”

“मोदी केवल एक व्यक्ति के लिए काम करते हैं”

राहुल ने अपने भाषण में दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी केवल “एक व्यक्ति — अडानी” के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप द्वारा बार-बार युद्धविराम का श्रेय लेने पर भी मोदी सरकार चुप है।

“ट्रंप 30-32 बार बोल चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाया। लेकिन प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे पा रहे हैं, क्योंकि वे वही करेंगे जो ट्रंप कहेंगे,” राहुल ने कहा।

“सरकार ने नष्ट कर दी भारत की आर्थिक, रक्षा और विदेश नीति”

राहुल गांधी का कहना था कि आज भारत का सबसे बड़ा संकट यह है कि सरकार ने तीनों प्रमुख नीतिगत स्तंभ—आर्थिक, रक्षा और विदेश नीति—को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।
उन्होंने सवाल किया:

“जब विदेश मंत्री भाषण देते हैं और कहते हैं कि हमारी विदेश नीति बहुत अच्छी है, तो एक तरफ अमेरिका तिरस्कार करता है, दूसरी तरफ चीन आंखें दिखाता है, और कोई भी देश पाकिस्तान की निंदा नहीं करता। क्या यही विदेश नीति है?”

“प्रधानमंत्री का डर और चुप्पी”

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस पूरे मुद्दे पर जानबूझकर चुप हैं।

“अपने भाषण में उन्होंने ट्रंप का नाम तक नहीं लिया, न चीन का और न पाकिस्तान का। जिस पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने पहलगाम हमला करवाया, उसके साथ ट्रंप लंच कर रहे हैं, और हमारी सरकार इसे सफलता बता रही है।”


📌 राजनीतिक तनाव और विपक्ष का बढ़ता दबाव

राहुल गांधी के तीखे बयान ने राजनीतिक बहस को गर्म कर दिया है। विपक्ष लगातार सरकार से मांग कर रहा है कि वह ट्रंप के बयानों पर स्पष्ट और ठोस जवाब दे। अब देखना यह होगा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

Also Read

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, राजनीति में लंबा और विवादास्पद सफर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

कानपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, रिक्शा चालक की मौत

वैभव सूर्यवंशी पर कैफ का बयान, गंभीर पर उठाए सवाल

OTT पर इस हफ्ते धमाका, 7 नई फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

You Might Also Like

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, नेट्स में दिखा जोश

वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर उतरेंगे; देखें IND vs NZ दूसरे T20 की प्लेइंग XI

Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! मैरी कॉम के बाहर होने की चर्चा

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले हलचल, क्या हरसिमरत कौर होंगी NDA का चेहरा?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स तक पहुंच रही थी पुलिस की जानकारी

1 नवंबर की महारैली के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, यूपी से 50 हजार और हरियाणा से 1 लाख लोगों का लक्ष्य

सोनिया गांधी ने सुनाई राजीव गांधी से प्यार की कहानी, 10 नवंबर को आएगी किताब

Select Your City