
Report By: Kiran Prakash Singh
भारतीय क्रिकेट टीम 2026: टी20 विश्वकप और अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ व्यस्त साल
2026 में भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्वकप, एकदिवसीय और टेस्ट सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और अफगानिस्तान दौरे पर फैंस का बेसब्री से इंतजार।
मुंबई (DigitalliveNews) – भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2026 का साल काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रहने वाला है। टीम को घरेलू मैदानों के साथ-साथ विदेशी मैदानों पर भी कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेलने हैं। इस साल टी20 विश्वकप से लेकर एकदिवसीय और टेस्ट सीरीज तक, भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी।
पिछले साल भारतीय टीम ने टी20 और एकदिवसीय में शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि टेस्ट में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के हाथों घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। अब नए साल में टीम की नजरें टी20 विश्वकप और अन्य अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर टिकी होंगी।
2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा कार्यक्रम
जनवरी 2026: न्यूजीलैंड दौरा
-
11 जनवरी: 1st ODI, वडोदरा
-
14 जनवरी: 2nd ODI, राजकोट
-
18 जनवरी: 3rd ODI, इंदौर
-
21 जनवरी: 1st T20, नागपुर
-
23 जनवरी: 2nd T20, रायपुर
-
25 जनवरी: 3rd T20, गुवाहाटी
-
28 जनवरी: 4th T20, विशाखापत्तनम
-
31 जनवरी: 5th T20, तिरुवनंतपुरम
फरवरी-मार्च 2026: टी20 विश्वकप
-
7 फरवरी: भारत बनाम यूएसए, मुंबई
-
12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली
-
15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
-
18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड, अहमदाबाद
-
21 फरवरी – 1 मार्च: सुपर 8 मैच (यदि टीम क्वालीफाई करती है)
-
5 मार्च: सेमीफाइनल, मुंबई
-
8 मार्च: फाइनल, अहमदाबाद
अप्रैल-मई 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026)
-
26 मार्च – 31 मई: आईपीएल 2026
जून 2026: अफगानिस्तान का भारत दौरा
-
3 एकदिवसीय और 1 टेस्ट मैच
जुलाई 2026: भारत का इंग्लैंड दौरा
-
1-11 जुलाई: 5 टी20 मैच
-
14-19 जुलाई: 3 एकदिवसीय मैच
अगस्त 2026: श्रीलंका दौरा
-
2 टेस्ट मैच
सितंबर 2026: अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज दौरा
-
3 टी20 मैच, एशियाई खेल में जापान
-
3 एकदिवसीय और 5 टी20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ
अक्टूबर-नवंबर 2026: न्यूजीलैंड दौरा
-
2 टेस्ट और 3 एकदिवसीय मैच
दिसंबर 2026: श्रीलंका का भारत दौरा
-
3 एकदिवसीय और 3 टी20 मैच
2026 भारतीय क्रिकेट के लिए व्यस्त और चुनौतीपूर्ण साल साबित होगा। टीम को घरेलू और विदेशी मैदानों पर अपनी ताकत दिखानी होगी। फैंस इस साल के हर मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।