प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा बने IPL 2026 के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

Report By: Kiran Prakash Singh

🏏 आईपीएल 2026: प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, CSK में खेलने को उत्साहित

IPL 2026 नीलामी में CSK ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ में खरीदा। दोनों बने लीग के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, धोनी के साथ खेलने को उत्साहित।

मुम्बई (digitallivenews)। आईपीएल 2026 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी टीम में धमाका कर दिया है। उत्तर प्रदेश के अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर को CSK ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा, और अब उनका सपना पूरा होने वाला है—महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलना और सीखना

प्रशांत ने कहा कि धोनी के साथ खेलना उनके लिए एक सीखने का बड़ा मौका है। उन्होंने बताया,

“धोनी जिस तरह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, उनकी मानसिक मजबूती, बातचीत का तरीका और खेल के दौरान फोकस—ये सभी चीजें मेरे लिए सीखने लायक हैं। अगर मैं उनसे 4-5% भी सीख पाऊं, तो यह मेरे करियर के लिए बहुत मददगार होगा।”

CSK ने प्रशांत के साथ ही कार्तिक शर्मा को भी 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। कार्तिक शर्मा के लिए भी CSK और हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन अंत में चेन्नई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड आवेश खान के नाम था, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

प्रशांत और कार्तिक दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में अपनी धमाकेदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने को तैयार हैं। CSK की टीम में उनका आगमन निश्चित रूप से इस सीज़न को और रोमांचक बना देगा।

Also Read

‘बैटिंग का तमाशा बन गया IPL’, बोले हर्ष गोयनका

Weather Alert: आंधी-बारिश संग ओले, कई राज्यों में अलर्ट

टीवीएस आईक्यूब: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और खर्च

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

“2 अगस्त 2027: इस सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण”

You Might Also Like

IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा हरारे बम, 8 रन पर आउट!

जना नायकन ने 2 दिन में कमाए ₹112.50 करोड़, बनाया बड़ा रिकॉर्ड!

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज समेत बॉलीवुड का रिएक्शन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका बोलीं- तानाशाही नहीं चलेगी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न, छात्र बोले- यह बस शुरुआत है

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय सिंह बोले- तय होगी जवाबदेही

CJP का बड़ा ऐलान: 26 जुलाई को देशभर में कैंडल मार्च

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर केजरीवाल बोले- यह जेन-ज़ी की जीत

Select Your City