“पीएम मोदी ने 75 लाख महिलाओं को दी ₹10,000 की सौगात”

Report By: Kiran Prakash Singh

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की 75 लाख महिलाओं को दी आर्थिक सौगात, बोले – “आपके दो भाई आपके साथ हैं”

पटना (Digital Live News)।
बिहार की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करते हुए 75 लाख महिलाओं के खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। यह कार्यक्रम राज्य के महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।


“आपके दो भाई – नरेंद्र और नीतीश – मिलकर काम कर रहे हैं”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं से भावुक संवाद किया और कहा:

“आपका ये भाई तब खुश होता है जब उसकी बहन स्वस्थ और समृद्ध हो। आज आपके दो भाई – नरेंद्र और नीतीश – आपकी खुशहाली के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हमारी बेटियां पुलिस, फोर्स और लड़ाकू विमान जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की असली तस्वीर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साधा विपक्ष पर निशाना

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंच से विपक्ष खासकर राजद और लालू यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा:

“पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। जबसे 2005 में एनडीए की सरकार आई है, हम लगातार महिला सशक्तिकरण पर काम कर रहे हैं। राजद के पास तो काम करने की नीयत ही नहीं थी – 7 साल बाद खुद हट गए और पत्नी को सीएम बना दिया।”


राजद सरकार को याद दिलाया अराजकता का दौर

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राजद के शासनकाल को अराजकता का युग बताते हुए कहा कि उस समय

“सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं ने ही झेली। सड़कें नहीं थीं, पुल नहीं थे, कानून व्यवस्था बदहाल थी। नक्सलवाद अपने चरम पर था। लेकिन अब नीतीश जी के नेतृत्व में कानून का राज लौट आया है, और आज महिलाएं बेखौफ होकर घर से बाहर निकल पा रही हैं।”


पीएम मोदी ने दीदियों से की बातचीत

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कुछ “जीविका दीदियों” से सीधा संवाद भी किया। भोजपुर की रीता देवी से बात करते हुए उन्होंने मुस्कराते हुए कहा:

“आप तो बहुत तेजी से बोलती हैं, आपने तो योजनाओं की झड़ी लगा दी।”

वहीं गया की नूरजहां खातून से बातचीत में पीएम ने कहा:

“आपने बहुत अच्छे से बताया। आप एक काम कीजिए – हर हफ्ते 50 दीदियों को इकट्ठा करके अपनी बातें साझा कीजिए, इससे बाकी महिलाएं प्रेरित होंगी।”


मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: मुख्य बिंदु

  • लाभार्थी: 75 लाख महिलाएं

  • राशि: ₹10,000 प्रति महिला (सीधे खाते में DBT के जरिए)

  • उद्देश्य: स्वरोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण

  • लाभार्थी वर्ग: जीविका दीदियां व अन्य ग्रामीण महिलाएं

  • शुभारंभ: 26 सितंबर 2025, पटना

Also Read

सैयामी खेर और गुलशन देवैया की नई जोड़ी

क्रिकेट के 4 रिकॉर्ड्स जो शायद कभी नहीं टूटेंगे

उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान शुरू, शाम को आएगा परिणाम

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

दिल्ली एनकाउंटर: बिहार के 4 बदमाश ढेर, चुनाव से पहले साजिश नाकाम

You Might Also Like

दृश्यम 3 का हिंदी वर्जन होगा मलयालम फिल्म से अलग

IPL 2026: KKR-RCB महामुकाबले में किसका पलड़ा भारी?

IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप बल्लेबाज

तमिलनाडु में TVK को समर्थन, दिनाकरण की बढ़ी मुश्किल

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब CBI के हवाले

गुरुग्राम दुष्कर्म केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

कांग्रेस से BJP तक, जानिए हिमंत सरमा का पूरा सफर

NEET UG 2026 रद्द, पेपर लीक पर सियासत हुई तेज

Select Your City