UP में नया जिला, 8वां वेतन आयोग मंजूर

Report By: Kiran Prakash Singh

📰 उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक — दिन की 11 बड़ी खबरें | Digital Live News

UP में नया जिला कल्याण सिंह नगर बनने की तैयारी, केंद्र ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी, IAS तबादले और OpenAI-Microsoft डील की बड़ी खबरें।

1️⃣ उत्तर प्रदेश में बनेगा नया जिला — “कल्याण सिंह नगर”

उत्तर प्रदेश में एक नया जिला “कल्याण सिंह नगर” बनाने की कवायद शुरू हो गई है। यह जिला अलीगढ़ के अतरौली व गंगीरी और बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र को मिलाकर बनाया जा सकता है।
राजस्व परिषद ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर यह 76वां जिला बनने की तैयारी है।
इसी बीच सपा ने मुलायम सिंह यादव के नाम पर भी जिले की मांग उठाई है।


2️⃣ योगी से मुलाकात — हरदीप सिंह पुरी पहुंचे लखनऊ

28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ के 5-कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर हुई।


3️⃣ बड़ा फैसला — केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को दी मंज़ूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आयोग 18 महीने में अपनी सिफारिशें देगा।
इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।


4️⃣ यूपी में प्रशासनिक फेरबदल — कई IAS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला किया है।

  • धनलक्ष्मी बनीं डीजी मत्स्य

  • राजेश कुमार बने मिर्जापुर मंडलायुक्त

  • प्रखर कुमार सिंह बने CDO वाराणसी

  • बलरामपुर व कौशांबी के DM बदले गए

  • नंद किशोर कलाल बने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के VC
    वहीं, IAS बालकृष्ण त्रिपाठी को सचिव, सामान्य प्रशासन बनाया गया है।


5️⃣ यूपी में PCS अफसरों को मिला स्थायीकरण का लाभ

उत्तर प्रदेश में 57 PCS अफसरों का स्थायीकरण आदेश जारी किया गया है।
2020 और 2022 बैच के उपजिलाधिकारी बने अधिकारियों को इसका लाभ मिला है।


6️⃣ अखिलेश यादव का बिहार दौरा

3 नवंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिहार में तीन जनसभाएं करेंगे।
वे पूर्वी चंपारण, सिवान और कैमूर में INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।


7️⃣ बिहार चुनाव — महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र

बिहार महागठबंधन ने अपना साझा घोषणा पत्र “तेजस्वी प्रण” जारी किया।
तेजस्वी यादव ने कहा —

“NDA ने नीतीश का नाम घोषित नहीं किया, मुझे नीतीश जी से सहानुभूति है। हम बिहार को नए सिरे से बनाएंगे।”


8️⃣ टेक वर्ल्ड की बड़ी खबर — OpenAI और Microsoft की ऐतिहासिक डील

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ी खबर!
OpenAI ने अपने पुराने निवेशक Microsoft को कंपनी की 27% हिस्सेदारी देने का ऐलान किया है।
इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 135 अरब डॉलर आंकी जा रही है।


📍Source: Digital Live News Network
📅 Date: 29 अक्टूबर 2025

Also Read

सोनम वांगचुक विवाद: अस्पताल, अनशन और संसद मार्च की तैयारी

दो दिनों में CBI के दो मामलों को कोर्ट ने बताया फैब्रिकेटेड: विपक्षी नेताओं के खिलाफ फर्जी केस पर सवाल

अभिषेक बनर्जी पर FIR, बंगाल राजनीति में हलचल

होंडा जल्द लॉन्च करेगी भारत की सबसे तेज़ और एडवांस इलेक्ट्रिक बाइक, रेंज 399 किमी तक

कंगना के वीडियो से बढ़ी चर्चा, क्या सोनाक्षी पर था निशाना?

You Might Also Like

वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI का बड़ा प्लान, लंबा करियर लक्ष्य

क्रिकेट में अनोखा संयोग, एक ही 3 बल्लेबाजों को मिली हैट्रिक

TV Serial Spoilers: अनुपमा का लोन रिजेक्ट, अनु को नौकरी से निकालेगी मीरा

जन्माष्टमी पर करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का खास नाम

कौन हैं मनीष ब्रह्मभट्ट? CJP से अलग होकर बनाई नई पार्टी

FSSAI का दावा: क्या तीन वक्त खाना जरूरी नहीं? जानें पूरा सच

अखिलेश की CJP प्रवक्ता से मुलाकात पर BJP का हमला, योगी का जिक्र

सोनिया गांधी की किताब अब हार्परकॉलिन्स से होगी प्रकाशित

Select Your City