धार से मोदी ने शुरू किया मित्र पार्क और नारी शक्ति अभियान

Report By: Kiran Prakash Singh

धार से पीएम मोदी ने किया ‘पीएम मित्र पार्क’ का शिलान्यास, नारी सशक्तिकरण और राष्ट्र सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश


धार, (DIGITALLIVENEWS)।17/09/2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश के धार जिले से देश को एक नया विजन और विकास का संदेश दिया। भव्य जनसभा में उन्होंने ‘पीएम मित्र पार्क’ का शिलान्यास करते हुए टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा देने की बात कही और साथ ही ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान, राष्ट्रीय पोषण माह, आदि कर्मयोगी अभियान और ‘सुमन सखी चैटबॉट’ की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर यह पार्क न सिर्फ टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देगा, बल्कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर भी देगा।

इस आयोजन का मुख्य केंद्र नारी सशक्तिकरण था। पीएम मोदी ने कहा, “यदि मां स्वस्थ रहती है, तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है।” उन्होंने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान को माताओं-बहनों को समर्पित करते हुए बताया कि यह पहल महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को मजबूत करेगी।

इस अभियान के तहत 75,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें एनीमिया, सिकल सेल, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, क्षय रोग जैसे रोगों की जांच और इलाज की सुविधा दी जाएगी।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र सुरक्षा का भी ज़िक्र करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर करारा जवाब देकर भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि “नया भारत किसी की परमाणु धमकियों से नहीं डरता।” उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है, और उनकी सरकार हर कदम पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का ज़िक्र करते हुए बताया कि अब तक 4.5 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है और 19 हजार करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में पहुंचाए गए हैं।

अंत में प्रधानमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि वे इन अभियानों से जुड़कर भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के इस यज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Also Read

अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 30 साल तक BJP की सरकार

बरुईपुर केस पर BJP पर बरसे TMC सांसद कीर्ति आजाद

राहुल पर अनुराग ठाकुर का हमला: “कांग्रेस 90 चुनाव हारी, अब हताशा में आरोप”

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

बॉम्बे HC का सवाल: SIR में मतदाता ही बाहर हुए तो क्या फायदा?

You Might Also Like

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, नेट्स में दिखा जोश

वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर उतरेंगे; देखें IND vs NZ दूसरे T20 की प्लेइंग XI

Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! मैरी कॉम के बाहर होने की चर्चा

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले हलचल, क्या हरसिमरत कौर होंगी NDA का चेहरा?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स तक पहुंच रही थी पुलिस की जानकारी

1 नवंबर की महारैली के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, यूपी से 50 हजार और हरियाणा से 1 लाख लोगों का लक्ष्य

सोनिया गांधी ने सुनाई राजीव गांधी से प्यार की कहानी, 10 नवंबर को आएगी किताब

Select Your City