फिरोजाबाद एनकाउंटर में इनामी नरेश पंडित ढेर, ASP अनुज बाल-बाल बचे

Report By: Kiran Prakash Singh

फिरोजाबाद एनकाउंटर: एएसपी अनुज चौधरी की जैकेट में लगी गोली, 50 हजार का इनामी नरेश पंडित ढेर

फिरोजाबाद, यूपी।(digitallivenews)
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार रात एक ड्रैमेटिक मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नरेश पंडित को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान एएसपी (ग्रामीण) अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान एसओ रामगढ़ संजीव दुबे भी घायल हुए हैं। मौके से दो पिस्टल, कई कारतूस और करीब 40 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।

करोड़ों की लूट का मुख्य आरोपी था नरेश

मुठभेड़ में मारा गया बदमाश नरेश पंडित हाल ही में दो करोड़ रुपये की कैश वैन लूट में मुख्य आरोपी था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

कैसे हुआ एनकाउंटर

घटना फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब पुलिस टीम नरेश पंडित की लोकेशन पर रेड डालने गई थी। पुलिस को देख नरेश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी हुई। इसी दौरान एक गोली एएसपी अनुज चौधरी की जैकेट पर लगी, लेकिन गनीमत रही कि बुलेटप्रूफ जैकेट ने जान बचा ली

पुलिस ने जवाबी फायरिंग में नरेश पंडित को ढेर कर दिया। एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में नकदी और हथियार बरामद हुए हैं।

एसओ संजीव दुबे घायल

इस एनकाउंटर में रामगढ़ के थाना प्रभारी (एसओ) संजीव दुबे भी घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Also Read

नेतन्याहू बोले- भारत के साथ नए गठबंधन पर कर रहे हैं काम

शिक्षक समायोजन पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रांसफर पर रोक

मानसून सत्र: परिसीमन और संविधान संशोधन पर कांग्रेस का विरोध

Petrol-Diesel महंगा, राहुल गांधी का सरकार पर वार

लखनऊ में जेल भेजे युवक की मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City