हनी सिंह–पारुल गुलाटी की जोड़ी ‘फुर्र’ में फिर धमाल

Report By: Kiran Prakash Singh

हनी सिंह और पारुल गुलाटी एक दशक बाद फिर साथ, ‘किस किस को प्यार करूं 2’ के गाने ‘फुर्र’ में दिखी कमाल की केमिस्ट्री

हनी सिंह और पारुल गुलाटी एक दशक बाद ‘किस किस को प्यार करूं 2’ के गाने ‘फुर्र’ में फिर साथ नजर आए। गाने को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मुंबई (digitallivenews)। करीब एक दशक बाद फैंस को फिर वही पुरानी जादूई जोड़ी देखने को मिल रही है—पारुल गुलाटी और यो यो हनी सिंह। ये दोनों कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ के स्पेशल गाने ‘फुर्र’ में साथ नज़र आए हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

पारुल गुलाटी ने हनी सिंह से दोबारा मिलने के अपने अनुभव को बेहद भावुक बताते हुए कहा—
“जब मैं इतने सालों बाद हनी सिंह से मिली, तो जैसे समय थम गया। हम दोनों तुरंत अपने पुराने प्रोजेक्ट ‘जोरावर’ के दिनों में लौट गए। रिहर्सल, हंसी-मजाक और सेट की मस्ती सभी याद आ गई।”

पारुल ने यह भी बताया कि हनी सिंह में आज भी वही एनर्जी है, लेकिन कलाकार के रूप में वे और भी परिपक्व हो गए हैं।
“उनका म्यूजिक के प्रति जुनून, काम के प्रति समर्पण और उनकी खास स्टाइल अब भी शानदार है,” उन्होंने कहा।

पारुल और हनी सिंह की जोड़ी इससे पहले 2016 की पंजाबी फिल्म ‘जोरावर’ में नजर आई थी, जो हनी सिंह का एक्टिंग डेब्यू भी था। दर्शकों ने उस समय इस जोड़ी को बेहद पसंद किया था, यही वजह है कि अब इनका दोबारा साथ आना फैंस के लिए खास बन गया है।

नया गाना ‘फुर्र’ अब रिलीज हो चुका है, जिसमें हनी सिंह और पारुल के साथ कपिल शर्मा, आयशा खान और त्रिधा चौधरी भी नजर आ रही हैं। गाने को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह YouTube पर तेजी से व्यूज़ बटोर रहा है।

‘किस किस को प्यार करूं 2’ का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है, और फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होने वाली है
फिल्म के लिए बढ़ रही उत्सुकता और ‘फुर्र’ की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता देख यह कहना गलत नहीं होगा कि दर्शक एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल देखने के लिए तैयार हैं।

Also Read

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे में गिरी कार, बड़ा हादसा टला

‘डिंपल यादव देश की मां’ बोले सपा विधायक फहीम इरफान

डिंपल को CM बनाएंगे अखिलेश? बोले- सवाल में ही उलझे हैं

इन 7 देशों में पूरी पढ़ाई है फ्री, भारत में खर्च बढ़ाता है शिक्षा

“दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता फिर बने पीएम मोदी: 75% अप्रूवल रेटिंग”

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City