कश्मीर में मूसलाधार बारिश, अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रोकी गई

Report By: Kiran Prakash Singh

श्रीनगर,(30/072025)

कश्मीर में भारी बारिश से बुधवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है, जम्मू-कश्मीर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है, पोस्ट में लिखा है कि पहलगाम और बालटाल से अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट में कश्मीर के संभागीय आयुक्त ने बताया कि बुधवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी दोनों आधार शिविरों से यात्रा शुरू नहीं हो पाई,अब तक 3.93 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं।

इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई, कि गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर यात्रा शिविर से भी कोई यात्री जत्था रवाना नहीं किया जाएगा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिविजनल कमिश्नर के हवाले से बताया गया है कि यात्रा मार्गों पर खराब मौसम के कारण आधार शिविरों से श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है।

इसलिए यह फैसला लिया गया है, कि ।गुरुवार को जम्मू से किसी भी जत्थे को आगे नहीं भेजा जाएगा, श्रद्धालुओं को स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जाती रहेगी, अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

180 अतिरिक्त सीएपीएफ कंपनियों को सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस की मौजूदा ताकत बढ़ाने के लिए लाया गया है, जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से गुफा मंदिर तक के पूरे रास्ते और दोनों आधार शिविरों के रास्ते में सभी पारगमन शिविरों को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित कर लिया है।

Also Read

“260 करोड़ का साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: दिल्ली-NCR से देहरादून तक ED की बड़ी कार्रवाई”

“6.7 तीव्रता का भूकंप: इंडोनेशिया के तानिम्बार द्वीप हिल गए, सुनामी का अलर्ट नहीं”

“अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बिफरीं महिला आयोग अध्यक्ष, कार्रवाई के संकेत”

इन मूलांक वालों से दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, पत्नी की चिट्ठी

You Might Also Like

11 साल बाद करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा दावा

राजकुमार राव का वायरल कमेंट, फिर किया डिलीट

CJP आंदोलन पर पहली बार बोलीं CM रेखा गुप्ता, छात्रों का किया जिक्र

दिल्ली प्रदर्शन की विदेशी फंडिंग पर हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

CJP आंदोलन पर मायावती का बड़ा संदेश, राजनीति से बचने की अपील

जख्मों के साथ जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी, बोले- हौसला कायम

16 मेट्रो स्टेशन बंद, अभिजीत दीपके बोले- दिल्ली बंद, मंत्री नहीं

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Select Your City