फिरोजाबाद:चुर्री खाकर बिगड़ी 16 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Report By: Kiran Prakash Singh

फिरोजाबाद,चुर्री खाकर बिगड़ी 16 बच्चों की तबीयत,अस्पताल में भर्ती

बताते चलें गांव मेहरी की ठार बदन सिंह में चुर्री खाने से 16बच्चों की तबियत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

ग्रामीणों ने बताया कि ठार बदन सिंह में गुरुवार शाम पांच बजे हिमायूंपुर थाना दक्षिण फिरोजाबाद निवासी एक व्यक्ति गांव में चुर्री बचने के लिए आया था। बच्चों के जिद करने पर ग्रामीणों ने उन्हें चुर्री दिलवा दी थी। स्वजनों के मुताबिक चुर्री खाने के बाद अचानक बच्चों के पेट में दर्द उठा और उल्टियां शुरू हो गई

बच्चों की हालत देखकर स्वजनों के होश उड़ गए उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी देने के साथ ही एंबुलेंस को भी फोन कर दिया सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में हड़का मचा हुआ है। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार का कहना है कि चुर्री खाने के बाद बच्चों की तबियत खराब हुई थी,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

………..इनकी हुई तबियत खराब,

चुर्री खाने के बाद मायाराम के तीन बच्चे 11 वर्षीय देवेंद्र, 9 वर्षीय शालू और 6 वर्षीय गुंजन, अशोक कुमार की दो बेटी 8 वर्षीय शिवानी, 6 वर्षीय वर्षा, राकेश का 8 साल का बेटा वेद प्रकाश, प्रमोद के दो बच्चे 8 वर्षीय मुस्कान और 6 वर्षीय समोद, टीटू की 6 वर्षीय बेटी तमन्ना व दुर्गा प्रसाद की 7 वर्षीय बेटी वंदनी की तबियत खराब हुई है।

हालांकि इस मामले में खाद्य विभाग पूरी तरह से लापता है कोई भी संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं दे रहा है तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिले में यह इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी खाद्य विभाग क्यों अलर्ट मोड पर नहीं आया |

Also Read

सलमान खान फायरिंग केस: बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा

बिग बॉस 19: सलमान बोले – ‘न सच्चा प्यार हुआ, न अधूरा रहा’

“रिजिजू का हमला: राहुल नहीं सुधर सकते”

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल का बड़ा दावा, आज खुलासा

जेमिमा और मंधाना की ब्रांड वैल्यू में भारी बढ़ोतरी, विश्वकप जीत ने बदला खेल

You Might Also Like

आज शाम 7 बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का आखिरी टी20 मुकाबला

हर बड़ी सीरीज से पहले संजय बांगड़ संग क्यों अभ्यास करते हैं विराट?

सलमान खान ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.50 करोड़ में हुई डील

‘तबाही’ पर बंटी राय: Yash-Kiara की केमिस्ट्री पर सवाल

अविमुक्तेश्वरानंद केस: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा केस: अखिलेश बोले- PDA अब सहेगा नहीं

मुंबई-पुणे रूट पर 200 अतिरिक्त बसें, रेल यात्रियों को राहत

मुंबई खदान हादसा: नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत

Select Your City