“चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश तट की ओर, हाई अलर्ट जारी”

Report By: Kiran Prakash Singh

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश तट की ओर, हाई अलर्ट जारी

“चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ा, 110 किमी/घंटा की रफ्तार, हाई अलर्ट जारी, तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी।”

नई दिल्ली (digitallivenews)। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने अब आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँचने का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना यह तूफान पहले ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है। आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास इसके लैंडफॉल की संभावना जताई गई है। समुद्र में 2 से 4.7 मीटर ऊँची लहरें उठ सकती हैं, जो शाम 5:30 बजे से रात 11:30 बजे तक तटीय इलाकों में भारी तबाही मचा सकती हैं।

सरकार ने एहतियात के तौर पर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से श्रीकाकुलम तक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की 22 टीमें और एसडीआरएफ की यूनिट्स प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। प्रशासन ने 24×7 कंट्रोल रूम और 74 राहत केंद्र स्थापित किए हैं। नागरिकों को हेल्पलाइन नंबर जारी कर सतर्क रहने की अपील की गई है।

चक्रवात के प्रभाव से तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि लैंडफॉल के समय आंध्र प्रदेश और यनम के निचले इलाकों में ज्वारीय स्तर से 1 मीटर तक ऊँची लहरें उठ सकती हैं, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तटीय क्षेत्रों से दूर रहें, मछुआरे समुद्र में न जाएं और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें। अगले 48 घंटे इस चक्रवात के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं।

रेलवे और हवाई सेवाओं पर असर

साइक्लोन ‘मोंथा’ के कारण भारतीय रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए 65 ट्रेनों और कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। तमिलनाडु के चेंगलपट्टू और कडलूर जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

विदर्भ में भी असर

तूफान का असर महाराष्ट्र तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने विदर्भ के जिलों—चंद्रपुर, नागपुर, यवतमाल, गडचिरोली, वर्धा, वाशिम, भंडारा और गोंदिया—में 30 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे सभी सुरक्षा उपाय अपनाएँ और तटीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें।

Also Read

थिएटर से कचरा सेठ तक: मनोज जोशी की कहानी

फोर्च्यूनर का सबसे सस्ता मॉडल खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट करनी होगी? जानिए EMI का पूरा हिसाब

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या से बंगाल में बवाल

फ़िरोज़ाबाद में सरदार पटेल जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” आयोजित

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

You Might Also Like

CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी को रुपाली गांगुली की बधाई

वरुण चक्रवर्ती की चोट पर रहाणे ने दिया बड़ा अपडेट

RR vs GT: जयपुर की पिच पर बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा

यूपी में कल हो सकता है योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

फिरोजाबाद अस्पताल में एक्सपायरी इंजेक्शन पर हंगामा

‘बैटिंग का तमाशा बन गया IPL’, बोले हर्ष गोयनका

टिकट मांग पर नाराज होकर कार्यक्रम छोड़ गए नसीमुद्दीन

कानपुर में होजरी कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप

Select Your City