‘सिंगल पापा’ पर आयशा अहमद का अनुभव

Report By: Kiran Prakash Singh

नेटफ्लिक्स की ‘सिंगल पापा’ पर आयशा अहमद ने साझा किया खास अनुभव, बोलीं– तुरंत हां कह दी थी

नेटफ्लिक्स की कॉमेडी सीरीज ‘सिंगल पापा’ को लेकर आयशा अहमद ने अपने अनुभव साझा किए और कुणाल खेमू संग काम को बताया यादगार।

मुंबई (Digital Live News):
नेटफ्लिक्स की नई कॉमेडी सीरीज ‘सिंगल पापा’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रही है। हल्के-फुल्के हास्य और भावनाओं से भरी इस सीरीज में नजर आ रहीं अभिनेत्री आयशा अहमद ने हाल ही में शो से जुड़े अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें वह अपने करियर के सबसे खास प्रोजेक्ट्स में से एक मानती हैं।

आयशा अहमद ने बताया कि इस शो से जुड़ने की शुरुआत ही बेहद सकारात्मक रही। जब उन्हें पहली बार डायरेक्टर शशांक की टीम ने मीटिंग के लिए बुलाया, तो बातचीत का अनुभव इतना अच्छा था कि वह मुलाकात लंबे समय तक उनके ज़ेहन में बनी रही।
कुछ समय बाद, जब वह काम के सिलसिले में ट्रैवल कर रही थीं, तभी उन्हें ‘सिंगल पापा’ के लिए कॉल आया और उन्होंने बिना देर किए तुरंत हां कर दी।

इस फैसले के पीछे दो खास वजहें थीं। आयशा ने बताया,
“एक तो इस शो को शशांक जैसे शानदार डायरेक्टर बना रहे थे और दूसरी वजह थी कुणाल खेमू के साथ स्क्रीन शेयर करना। मैं उनकी काफी समय से फैन रही हूं।”

कुणाल खेमू के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए आयशा ने कहा कि वह सेट पर हमेशा हल्का-फुल्का और मजेदार माहौल बनाए रखते थे। वह हर कलाकार को सपोर्ट करते हैं और हर सीन में ऐसी ऊर्जा लाते हैं, जिससे बाकी कलाकारों का काम और भी आसान हो जाता है।
आयशा के मुताबिक, शूटिंग का पूरा अनुभव इतना सहज रहा कि सब कुछ अपने आप सही समय पर होता चला गया, जिससे यह प्रोजेक्ट उनके लिए और भी खास बन गया।

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही ‘सिंगल पापा’ में दमदार कलाकारों की टोली नजर आ रही है। शो में मनोज पाहवा, कुणाल खेमू, दयानंद शेट्टी, प्राजक्ता कोली, नेहा धूपिया और आयशा रज़ा मिश्रा जैसे कलाकार शामिल हैं।

इस सीरीज की कहानी गौरव गहलोत नाम के एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उम्र में बड़ा होने के बावजूद कई बार बच्चों जैसा व्यवहार करता है। तलाक के तुरंत बाद वह एक बच्चा गोद लेने का फैसला करता है, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है। हास्य और भावनाओं के संतुलन के साथ यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Also Read

मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी का संदेश

वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का मेगा मार्च, राहुल-प्रियंका-अखिलेश हिरासत में

क्रिकेट के 4 रिकॉर्ड्स जो शायद कभी नहीं टूटेंगे

“जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर”

बाल श्रम राष्ट्र के लिए एक अभिशाप है- महात्मा गांधी

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City