35,000 फीट पर ‘धुरंधर’ का जश्न

Report By: Kiran Prakash Singh

35,000 फीट की ऊंचाई पर ‘धुरंधर’ का जश्न, एयर इंडिया ने आदित्य धर को लिखा खास लेटर

200 करोड़ पार कर चुकी फिल्म ‘धुरंधर’ को एयर इंडिया ने खास अंदाज में सराहा। यामी गौतम ने शेयर किया आदित्य धर के नाम स्पेशल लेटर।

मुंबई (Digital Live News):
आदित्य धर के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। दमदार कहानी, शानदार एक्शन और जबरदस्त स्टारकास्ट के दम पर फिल्म न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। महज कुछ ही दिनों में फिल्म 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है।

फिल्म की सफलता का जश्न अब जमीन से आसमान तक पहुंच गया है। दरअसल, एयर इंडिया ने ‘धुरंधर’ को बेहद खास अंदाज में सराहा है। अभिनेत्री और निर्देशक आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एयर इंडिया की ओर से भेजा गया एक स्पेशल लेटर शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस लेटर में एयर इंडिया ने लिखा कि उनकी क्रू टीम फिल्म से बेहद प्रभावित है।
“35,000 फीट की ऊंचाई पर जश्न! मिस्टर धर, एक अद्भुत और शानदार फिल्म बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह फिल्म इतनी जबरदस्त है कि हमारी पूरी टीम जोश और उत्साह से भर गई है।”
इसके साथ ही एयर इंडिया ने फ्लाइट नंबर 12660 का जिक्र करते हुए लिखा कि वह बेसब्री से इंतजार कर रही है।

रणवीर सिंह स्टारर यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म देशभक्ति और जासूसी के ताने-बाने में बुनी गई है। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया।

फिल्म की तारीफ सिर्फ आम दर्शकों तक सीमित नहीं है। इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी ‘धुरंधर’ की जमकर सराहना कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन, विवेक रंजन अग्निहोत्री, अशोक पंडित, राजकुमार राव, विक्की कौशल, ऋतिक रोशन और तारा शर्मा समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की तारीफ की है।
वहीं, निर्देशक रोहित शेट्टी ने तो ‘धुरंधर’ को नया सिनेमा तक बता दिया।

फिल्म की शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है। हाल ही में बताया गया कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ अगले साल मार्च में रिलीज होगी। ऐसे में फैंस का उत्साह पहले से ही सातवें आसमान पर है।

Also Read

“Axiom Mission‑4: शु्भांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री की कल 14 जुलाई को कैलिफोर्निया तट पर Dragon यान की लैंडिंग”

सोना-चांदी में बड़ी तेजी, निवेशकों के चेहरे खिले

चंद्रशेखर आजाद का बयान, सपा के रुख को मिला समर्थन

ED रेड पर भड़के CM डीके शिवकुमार, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

महंगाई के खिलाफ आगरा में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन

You Might Also Like

फॉर्म 6 विवाद पर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी, SC ने मांगा रिकॉर्ड

नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव: कल वोटिंग, किसके पक्ष में जाएगा जनादेश?

कोयल मल्लिक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार

CEC निलंबन पर SC का इनकार, न्यूज रिपोर्ट पर नहीं देंगे आदेश

पाकिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा का रिकॉर्ड, विराट से तुलना

दुबे-बुमराह ने पलटा मैच, भारत ने जीता एशियन गेम्स गोल्ड

प्रभास की ‘फौजी’ की रिलीज में देरी, सामने आई वजह

जेलर 2 की अमेरिका में धूम, एडवांस बुकिंग में $165K

Select Your City