हरमनप्रीत का महिला विश्वकप जीत का सपना

Report By: Kiran Prakash Singh

नई दिल्ली (digitallivenews)।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि इस बार उनकी टीम के पास महिला क्रिकेट विश्वकप जीतने का बेहतरीन मौका है। महिला विश्वकप 30 सितंबर से शुरू होगा, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है, जबकि कुछ मुकाबले श्रीलंका में भी होंगे। हरमनप्रीत ने कहा कि घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा टीम के पक्ष में रहेगा और वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके पहली बार विश्वकप ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेंगी।

हरमनप्रीत ने बताया कि टीम की तैयारियां अच्छी रही हैं, सभी खिलाड़ी अच्छे फार्म में हैं और इससे जीत की उम्मीदें बढ़ी हैं। उन्होंने माना कि विश्वकप हर बार की तरह कठिन होगा, लेकिन टीम के कौशल और हाल के प्रदर्शन से उत्साह है कि वे इस बार खिताब जीत सकते हैं।

कप्तान ने टीम के सदस्यों का भी जिक्र किया, जिनमें उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतीका रावल, ऋचा घोष, उमा छेत्री जैसे बल्लेबाज और रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी, राधा यादव जैसी गेंदबाज शामिल हैं। साथ ही, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और अमनजोत कौर ऑलराउंडर के रूप में टीम को मजबूती दे रही हैं।

हरमनप्रीत ने कहा कि घरेलू मैदानों पर खेलते हुए टीम को दर्शकों का पूरा समर्थन मिलेगा, जो उनकी पहली विश्वकप जीत के लिए एक बड़ा मोटिवेशन होगा। भारतीय महिला टीम अब तक दो बार विश्वकप के फाइनल तक पहुंची है, लेकिन खिताब जीतने में असफल रही है। इस बार टीम का लक्ष्य पहली बार विश्वकप ट्रॉफी पर कब्जा जमाना है।

Also Read

“धन पिशाचिनी बनीं सोनाक्षी, फिल्म जटाधारा से तेलुगु डेब्यू”

काशी में पीएम मोदी ने किया मॉरीशस पीएम का स्वागत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

थिएटर से कचरा सेठ तक: मनोज जोशी की कहानी

रिंकू सिंह का सपना: सिर्फ T20 नहीं, टेस्ट टीम में भी बनानी है जगह

You Might Also Like

मुंबई में तरबूज खाने से खत्म हुआ परिवार, 4 की मौत से हड़कंप

मुंबई में राघव चड्ढा के घर के बाहर AAP का विरोध, 8 पर केस

जोधपुर में सरेराह प्रिंसिपल की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

पुणे में ड्रेनेज टैंक बना मौत का जाल, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

केजरीवाल की चिट्ठी से गरमाई सियासत, शाहनवाज हुसैन का तीखा पलटवार

बंगाल में महिलाओं की अलग पहचान: ज़मीन से दिखी सच्चाई

31 साल बाद खुला किडनैप-मर्डर केस, सलीम गिरफ्तार

YRKKH: ऋषभ जायसवाल का एग्जिट, अभिरा का इमोशनल पोस्ट

Select Your City