अमिताभ ने शोएब अख्तर को ट्रोल किया, भारत की एशिया कप जीत पर खुशी जताई

Report By: Kiran Prakash Singh

अमिताभ बच्चन ने शोएब अख्तर को ट्रोल किया, भारत की एशिया कप जीत पर जताई खुशी

मुंबई, (digitallivenews) –

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन क्रिकेट के बड़े फैन हैं, खासकर जब भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होता है तो उनका उत्साह देखते ही बनता है। हाल ही में एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को आड़े हाथों लिया और मजेदार अंदाज में ट्रोल किया

शोएब अख्तर ने एक क्रिकेट टॉक शो में गलती से अभिषेक कुमार की जगह अभिषेक बच्चन कह दिया था। इस गलती पर बिग बी ने ट्वीट किया, “जीत गए। अभिषेक बच्चन, बढ़िया खेला…उधर जुबान लड़खड़ाई और इधर बिना बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग किए, लड़खड़ा दिए दुश्मन को!! बोलती बंद।” अमिताभ ने कई लाफिंग इमोजी के साथ लिखा, “जय हिंद, जय भारत, जय दुर्गा मां।”

शोएब अख्तर ने फाइनल में पाकिस्तान की जीत के चांस पर चर्चा करते हुए कहा था, “अगर मान लिया जाए कि पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को पहले ही आउट कर दे तो मिडिल ऑर्डर का क्या होगा? उनके मिडिल ऑर्डर ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया है।” इस बात को लेकर लोगों ने खूब मजे लिए थे। इस पर अभिषेक बच्चन ने भी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि वह इतना अच्छा क्रिकेटर नहीं हैं।

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी भारतीय टीम की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, “वाह, क्या गेम है। भारतीय टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई हो। तिलक, शिवम और कुलदीप इस थ्रिलिंग जीत के लिए शुक्रिया।”

भारत की इस शानदार जीत और अमिताभ बच्चन के ट्रोल ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

Also Read

“गाज़ा में हो रहा है जनसंहार”: सोनिया गांधी की चेतावनी और भारत की ज़िम्मेदारी

देश की पहली डिजिटल जनगणना में स्मार्टफोन की एंट्री

अमेरिका में ‘वॉर-2’ की धीमी शुरुआत: एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई मेकर्स की चिंता

“पंजाब के श्रमिकों ने जताया हिरासत में यातना का आरोप, जम्मू–कश्मीर हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया”

पेट का अल्सर: आयुर्वेदिक कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

You Might Also Like

मार्केट वैल्यू में भारत 7वें स्थान पर, क्या हैं वजहें?

अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी से सोशल मीडिया में विवाद

KGMU दवा घोटाले में बड़ा एक्शन, 3 कर्मी बर्खास्त

ग्राम प्रधान प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई

योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर फैसला

KKR की जीत के बाद शाहरुख का वीडियो हुआ वायरल

काव्या मारन के रिएक्शन से क्रुणाल पांड्या पर बहस तेज

LSG vs PBKS मैच में पिच और मौसम निभाएंगे अहम रोल

Select Your City