जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और भूस्खलन से 10 की मौत

Report By: Kiran Prakash Singh

जम्मू | DigitalLiveNews:

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की वजह से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। रामबन जिले के राजगढ़ क्षेत्र में सुबह बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में 5 लोगों की जान चली गई। वहीं, रियासी जिले के महोर क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के सात सदस्य मलबे में दबकर मारे गए।

महोर के एसडीपीओ वकार यूनुस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ जब तेज बारिश और मलबे के बहाव से मकान पूरी तरह ढह गया। बचाव दल को सभी शव मलबे से निकालने में तीन से चार घंटे लग गए। रामबन में भी बादल फटने से आई बाढ़ में दो महिलाओं समेत तीन शव तत्काल बरामद कर लिए गए थे, बाकी की तलाश के बाद मृतकों की संख्या बढ़ी।

बारिश और बाढ़ का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। उत्तर रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर से आने-जाने वाली 46 ट्रेनों को 30 अगस्त को रद्द कर दिया। पिछले चार दिन से रेल सेवाएं बाधित हैं क्योंकि कठुआ और उधमपुर के बीच कई जगहों पर रेल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे पहले 29 अगस्त को भी 40 ट्रेनें रद्द की गई थीं।

प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन लगातार बारिश के चलते हालात सामान्य होने में समय लग सकता है। पहाड़ी इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Also Read

तमन्ना भाटिया बोलीं – “आज की पीढ़ी को सबसे ज़्यादा जरूरत है आयुर्वेद की”

राहुल गांधी के बचाव में उतरे अखिलेश यादव, संसद में बताई वजह

सुखा पर ED का बड़ा एक्शन, 17 संपत्तियां अटैच

रोशनी चोपड़ा: टीवी स्टार से सफल बिजनेसवुमन तक का सफर

“डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा की चुनौती आज”

You Might Also Like

भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने बताई चोट की वजह

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ पार, रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा शो

राहुल-प्रियंका गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का हमला, बोले- ‘राहुल कांग्रेस के फेल प्रोडक्ट’

अरुणाचल में चीन से टकराव पर कांग्रेस का सवाल, जयराम रमेश बोले- ‘किस तरह का राष्ट्रवाद?’

रेहान वाड्रा विवाद पर बीजेपी का प्रियंका गांधी पर हमला, प्रदीप भंडारी ने लगाए आरोप

ITBP डीजी के चीन वाले बयान पर सियासत, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

Select Your City