“वोटर अधिकार यात्रा बना विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन”

Report By: Kiran Prakash Singh

पटना  DigitalLiveNews:

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में संशोधन को लेकर राजनीतिक संग्राम तेज हो गया है। चुनाव आयोग के एसआईआर अभियान के जरिए लाखों वैध वोटरों के नाम काटे जाने के विपक्ष के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू की है, जिसकी अगुआई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कर रहे हैं।

इस यात्रा में अब तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं। हालांकि विपक्ष की कद्दावर नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यात्रा से दूरी बनाए रखी है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अब खबर है कि ममता ने टीएमसी की ओर से सांसद यूसुफ पठान और वरिष्ठ नेता ललितेश त्रिपाठी को प्रतिनिधित्व के लिए भेजा है।

दिलचस्प यह है कि पश्चिम बंगाल में भी वोटर लिस्ट अपडेट की प्रक्रिया को लेकर संग्राम छिड़ा है। सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह बंगाल सरकार के अधिकारियों को धमका रहा है, जबकि आयोग का अधिकार सिर्फ चुनाव अवधि तक सीमित है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई सर्वे करने आए तो जानकारी न दें और आधार कार्ड तैयार रखें। बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

बिहार में विपक्ष की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ अब अंतिम चरण में है और इसे जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा अब इंडिया ब्लॉक के शक्ति प्रदर्शन में बदलती जा रही है। 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ यह यात्रा न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश में मतदाता अधिकारों पर बहस छेड़ने में सफल रही है।

Also Read

एशिया कप में भारत-पाक भिड़ंत 14 को, बुमराह बाहर, SKY कप्तान

‘बाप’ में चारों एक्शन स्टार्स का डांस धमाका, नया अपडेट

निहारिका कोनिडेला का दिल छू लेने वाला खुलासा

“फ्लैगस्टाफ टावर: विद्रोह की मूक गवाही”

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

You Might Also Like

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज ODI सीरीज खेलेंगे? फैसला बाकी

IPL 2027 ऑक्शन भारत में, जानें कब और कहां होगी नीलामी

रश्मि देसाई का 8 साल बाद कमबैक, दर्जनों ऑफर्स क्यों ठुकराए

मन्नत की नेमप्लेट 25 लाख की, बिजली बिल भी लाखों में

UPI चार्ज पर संजय निषाद ने सरकार से पूछे सवाल

मधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जेल में

बिहार DGP विनय कुमार छुट्टी पर, प्रीता वर्मा को मिली कमान

राहुल गांधी पर भूत सवार, UPI चार्ज पर गिरिराज का हमला

Select Your City