राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ सीतामढ़ी पहुंची, जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Report By: Kiran Prakash Singh

सीतामढ़ी (digitallivenews)।


लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ अपने 12वें दिन सीतामढ़ी पहुंची, जहां उन्होंने जानकी मंदिर में माता सीता की पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

राहुल गांधी गुरुवार को सुबह जानकी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर माता जानकी के दर्शन किए। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें मंदिर का इतिहास और महत्व भी बताया। इस दौरान उनके साथ सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, और महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे। सभी ने माता सीता की पूजा कर यात्रा की सफलता और जनकल्याण की प्रार्थना की।

यात्रा का अगला पड़ाव

सीतामढ़ी के बाद राहुल गांधी की यात्रा रीगा मिल चौक, मनियारी चौक, और बैरगनिया होते हुए ढाका पहुंचेगी। वहां से वे आजाद चौक, मोतिहारी रोड, चिरैया विधानसभा, छतौनी और गांधी चौक होते हुए मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह पहुंचेंगे, जहां वे संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा बेतिया पहुंचेगी, जहां राहुल रात्रि विश्राम करेंगे।

विपक्ष की एकजुटता का प्रदर्शन

इस यात्रा के माध्यम से विपक्ष चुनावों से पहले कथित वोट चोरी और एसआईआर में नामों की कटौती जैसे मुद्दों को लेकर जनता तक अपनी बात पहुंचा रहा है। यह यात्रा न सिर्फ जनता को जागरूक कर रही है, बल्कि विपक्षी एकता का भी संदेश दे रही है।

यात्रा में अब तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हो चुके हैं, जो इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन की ताकत का प्रतीक बना रहा है। साथ ही तेजस्वी यादव और महागठबंधन के तमाम प्रमुख नेता भी लगातार राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

यात्रा का समापन

वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सासाराम से हुई थी। यह 16 दिन में लगभग 1,300 किलोमीटर की दूरी तय कर 20 जिलों से होकर गुज़रेगी। यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली के साथ होगा, जहां विपक्ष एकजुट होकर सत्ता पक्ष के खिलाफ मजबूत संदेश देने की तैयारी में है।


यह यात्रा बिहार की राजनीति में नए समीकरण और विपक्ष की रणनीति को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Also Read

CM सम्राट चौधरी ने बुलाई BJP मंत्रियों की अहम बैठक

‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ हुआ जारी, फैंस हुए उत्साहित

नॉर्वे दौरे और मीडिया सवालों पर छिड़ी नई बहस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की पेशी, जंतर-मंतर पर मार्च

‘राहुल गांधी डरे हुए हैं’, संसद हंगामे पर गौरव भाटिया का हमला

You Might Also Like

भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने बताई चोट की वजह

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ पार, रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा शो

राहुल-प्रियंका गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का हमला, बोले- ‘राहुल कांग्रेस के फेल प्रोडक्ट’

अरुणाचल में चीन से टकराव पर कांग्रेस का सवाल, जयराम रमेश बोले- ‘किस तरह का राष्ट्रवाद?’

रेहान वाड्रा विवाद पर बीजेपी का प्रियंका गांधी पर हमला, प्रदीप भंडारी ने लगाए आरोप

ITBP डीजी के चीन वाले बयान पर सियासत, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

Select Your City