“आसाराम की जमानत याचिका खारिज, 30 अगस्त तक सरेंडर का आदेश”

Report By: Kiran Prakash Singh

जयपुर, 27 अगस्त 2025 (Digital Live News):


राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें 30 अगस्त को सुबह 10 बजे तक जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करना होगा। यह फैसला अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल द्वारा पेश की गई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें कहा गया कि उनकी हालत इतनी गंभीर नहीं है कि वे जेल से बाहर रह सकें।

हाईकोर्ट ने जेल में रहते हुए आसाराम को कुछ सीमित सुविधाएं देने की भी मंजूरी दी है। इसमें व्हीलचेयर का उपयोग, एक सहायक व्यक्ति की सुविधा, और जरूरत पड़ने पर जोधपुर एम्स में स्वास्थ्य जांच शामिल है।

इससे पहले 8 अगस्त को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट में ट्रोपोनिन लेवल बढ़ा हुआ पाए जाने पर उनकी जमानत 21 अगस्त तक बढ़ा दी थी। लेकिन ताज़ा मेडिकल रिपोर्ट में कोई गंभीर खतरा नहीं पाया गया, जिसके चलते कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि इसी बीच गुजरात हाईकोर्ट ने एक अन्य मामले में उन्हें 3 सितंबर तक की अंतरिम जमानत दी है, लेकिन राजस्थान में दर्ज मामले को लेकर अब उन्हें अनिवार्य रूप से सरेंडर करना होगा

Also Read

बिहार में सफल एसआईआर, 12 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट शुरू

सूर्यकुमार यादव की पोस्ट से हलचल, अफवाहों पर दिया जवाब

ईरान का 14 सूत्रीय दांव, ट्रंप सख्त, बढ़ा तनाव

करूर भगदड़ केस: TVK नेताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

फिरोजाबाद में रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

You Might Also Like

33 साल में टेस्ट डेब्यू, सारांश जैन ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड

दूसरे टेस्ट में भी पडिक्कल का शतक, पुजारा के रिकॉर्ड की बराबरी

परेश रावल ने बेटों से कहा- धक्के खाओ, गालियां भी सहो

कंगना के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- विवाद नहीं

पुणे में राहुल गांधी बोले- महिलाएं भारत की सबसे बड़ी ताकत

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी बने ‘रीयल लाइफ बैटमैन’

रक्षा मंत्रालय की अफसर की मौत, ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप

राहुल के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, आरोपी गिरफ्तार

Select Your City