भागलपुर में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव: 2.44 लाख नाम हटाए गए, नए वोटर और बूथों की संख्या में वृद्धि

Report By: Kiran Prakash Singh

भागलपुर, (DigitalLiveNews), 2 अगस्त 2025

बिहार के भागलपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तहत चुनाव आयोग ने अंतिम संशोधित मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जहां कुल 2 लाख 44 हजार 612 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं

पहले जिले में कुल 24 लाख 414 मतदाता दर्ज थे, जो अब घटकर 21 लाख 55 हजार 802 रह गए हैं। यह बदलाव मृत मतदाताओं की पहचान, स्थानांतरण, दोहरे नाम और फॉर्म न भरने वालों के आधार पर किया गया है।

कितने और क्यों हटाए गए नाम?

जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उनकी स्थिति इस प्रकार है:

  • 62,852 मृत मतदाता

  • 1,25,688 स्थानांतरित मतदाता

  • 26,566 दोहराए गए नाम

  • 29,494 मतदाता जिन्होंने फॉर्म नहीं भरा

नए मतदाता और विशेष वर्ग

संशोधित सूची में कई नए नाम भी जोड़े गए हैं:

  • 36,549 नए युवा मतदाता (18 वर्ष आयु वर्ग)

  • 12,102 वरिष्ठ नागरिक

  • 20,644 दिव्यांग मतदाता

लिंगानुपात में गिरावट

पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है:

  • 11,10,498 पुरुष मतदाता

  • 10,45,237 महिला मतदाता

राजनीतिक दलों को सौपी गई सूची

जिलाधिकारी ने संशोधित मतदाता सूची की फिजिकल और डिजिटल कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सौंप दी है, ताकि वे सूची की जांच कर सकें और यदि कोई दावा या आपत्ति हो, तो समय पर संबंधित मतदाता आवेदन दे सके।

बढ़े बूथ, अब 415 नए बूथ जोड़े गए

वर्ष 2003 में जहां 10 लाख 13 हजार 85 मतदाता थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 21 लाख 55 हजार 802 हो चुका है। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए बूथों की संख्या भी बढ़ाई गई है:

  • पहले थे: 22/65 बूथ

  • अब हैं: 26/78 बूथ

  • 415 नए बूथ जोड़े गए हैं

2 अगस्त से शुरू होगा विशेष कैंप

मतदाता सूची में सुधार या आपत्ति के लिए 2 अगस्त से विशेष कैंप लगाया जाएगा, जहां मतदाता अपने नाम की स्थिति जांच सकते हैं और आवश्यक बदलाव के लिए आवेदन दे सकते हैं।

Also Read

ईरान-इजराइल जंग का असर: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल संकट गहरा, पंप सूखने लगे ⛽🔥

“Axiom Mission‑4: शु्भांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री की कल 14 जुलाई को कैलिफोर्निया तट पर Dragon यान की लैंडिंग”

भारत में iPhone निर्यात ने तोड़ा 2 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड

सोनिया गांधी फिर गंगाराम अस्पताल में, स्थिति स्थिर

बिहार चुनाव 2025: आज शाम 4 बजे तारीखों का ऐलान

You Might Also Like

31 साल बाद खुला किडनैप-मर्डर केस, सलीम गिरफ्तार

YRKKH: ऋषभ जायसवाल का एग्जिट, अभिरा का इमोशनल पोस्ट

नेहा पेंडसे संग सड़क पर खौफनाक घटना, बोलीं- डर गई थी

AAP में सबसे बड़ा झटका: चड्ढा या पाठक, कौन भारी?

AAP टूट पर BJP का वार, नितिन नवीन बोले- अभी खेल बाकी

DC vs PBKS: प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IPL: कोहली के 300 छक्के,सबसे ज्यादा किसने लगाए?

इन मूलांक वालों से दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Select Your City