उत्तर प्रदेश:अवैध धर्मांतरण के मामले में धरे गए छांगुर बाबा ने अपनी करतूतों को कबूल लिया है।

Report By: Kiran Prakash Singh

उत्तर प्रदेश,अवैध धर्मांतरण के मामले में धरे गए छांगुर बाबा ने अपनी करतूतों को कबूल लिया है। उन्होंने कबूला है कि दुबई और नेपाल में उसके गिरोह का सबसे ज्यादा नेटवर्क है। यहां की कमान नीतू उर्फ नसरीन ही संभाल रही थी। यहां से आने वाली रकम व संस्थाओं को सहयोग के लिए मददगार नीतू से ही सम्पर्क करते थे।

रिमाण्ड अवधि के चौथे दिन एटीएस अफसरों से ऐसा ही छांगुर बाबा ने कहा। रविवार को भी सबसे ज्यादा सवाल विदेशी फंडिंग को लेकर हुए। एटीएस ने जब पूछा कि दोनों व गिरोह के अन्य सदस्यों के कितने खाते कहां-कहां खुले हुए हैं। इस पर दोनों के विरोधाभासी जवाब थे। छांगुर ने कहा कि उसे सिर्फ अपने खाते के बारे में पता है। वहीं नीतू ने कहा कि छांगुर ही सारे खाते का हिसाब रखता था

वह अपने नाम से खुले आठ खातों के बारे में ही जानती है। उसके इन खातों में तीन अलग-अलग संस्थाओं के नाम से हैं। एटीएस ने धर्मांतरण से जुड़े कई सवाल किए। बताया जाता है कि एटीएस इन दोनों को आजमगढ़ व श्रावस्ती भी ले जा सकती है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही उससे धर्मांतरण के बारे में पूछा जाता है, वह एक ही रट लगाता है कि उसने एक भी अवैध धर्मांतरण नहीं कराया। सबने अपनी मर्जी से ही इस्लाम धर्म कुबूल किया।

सालाना उर्स की बात पर उसने कहा कि सब कुछ सबके सामने होता था। दरगाह के पास सालाना उर्स में हर धर्म के लोग आते थे। जब उससे रुपये देकर इस्लाम धर्म कुबूलवाने की बात कही तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। उसके सामने ही नीतू से पूछा गया कि रकम कहां-कहां खर्च करती थी। इस पर उसने छांगुर बाबा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये ही तय करते थे कितनी रकम कहां खर्च की जानी थी। एटीएस रिमाण्ड पर पूछताछ के दौरान दोनों के गोलमोल जवाब देने पर वह सख्त भी हुई

Also Read

‘The Kerala Story 2’ केस जज सुश्रुत धर्माधिकारि बने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

संघर्ष से सुपरस्टार बने रॉकिंग स्टार यश

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

हिमाचल का रहस्यमयी पत्थर मेला: हलोग गांव की अनोखी परंपरा

8-9 लाख में दमदार और फीचर-फुल डीजल कारें

You Might Also Like

ट्रंप पर बयान से बवाल, विजय वडेट्टीवार के विवादित बोल पर सियासत गरम

मुंबई में तरबूज खाने से खत्म हुआ परिवार, 4 की मौत से हड़कंप

मुंबई में राघव चड्ढा के घर के बाहर AAP का विरोध, 8 पर केस

जोधपुर में सरेराह प्रिंसिपल की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

पुणे में ड्रेनेज टैंक बना मौत का जाल, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

केजरीवाल की चिट्ठी से गरमाई सियासत, शाहनवाज हुसैन का तीखा पलटवार

बंगाल में महिलाओं की अलग पहचान: ज़मीन से दिखी सच्चाई

31 साल बाद खुला किडनैप-मर्डर केस, सलीम गिरफ्तार

Select Your City