रविन्द्र जडेजा बल्लेबाजी में टॉप 30 में, ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 बरकरार

 

Report By: Kiran Prakash SIngh

गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह शीर्ष पर बरकरार:

दुबई(digitallivenews)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम के रविन्द्र जडेजा और ऋषभ पंत को फायदा हुआ है, वहीं यशस्वी जायस्वाल को नुकसान हुआ है। मैनचेस्ट में लगाये शतक से जडेजा को पांच स्थानों का लाभ हुआ है।

वह अब बल्लेबाजी रैंकिंग में 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं, उनके खाते में अभी 620 रेटिंग अंक हैं, उन्होंने करियर की नई सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है, वहीं ऑलराउंडरों की की सूची में वह नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं, उनके कुल 422 अंक हैं और वह बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज से 117 अंक ऊपर हैं।

गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 898 रेटिंग अंक लेकर नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं, वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक स्थान का लाभ मिला है, उनके 776 अंक हैं। वह अब सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने मैनटेस्टर टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया था, वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को तीन स्थान का नुकसान हुआ है, उनके 754 अंक हैं, यशस्वी ने चौथे मैच में अर्धशतक लगाया था पर दूसरी पारी में वह शून्य पर ही आउट हो गये थे, शीर्ष-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज हैं।

इसमें कप्तान शुभमन गिल नौवें नंबर पर हैं, उन्होंने मैनचेस्टर में शतक लगाया था, इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट 904 अंक के सा ही टेस्ट बल्लेबाजों में शीर्ष पर हैं, उन्होंने चौथे मुकाबले में 150 रन बनाये थे, इंग्लैंड के ही बेन डकेट 94 रन बनाने के बाद शीर्ष 10 में शामिल हुए हैं, वह पांच स्थान की छलांग लगाकर 10वें पर आ गए।

कप्तान बेन स्टोक्स आठ स्थान के लाभ के साथ ही सूची में 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं, टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी तीन स्थान ऊपर आकर तीसरे पर पहुंच गए हैं।

Also Read

‘दृश्यम 3’ पहले दिन कर सकती है 40 करोड़ की कमाई

जोधपुर में सरेराह प्रिंसिपल की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

टीएमसी बैठक में 10 विधायक गायब, बढ़ी सियासी चर्चा

सुधीर बाबू और सोनाक्षी की ‘जटाधारा’ 7 नवंबर को रिलीज़

Petrol-Diesel महंगा, राहुल गांधी का सरकार पर वार

You Might Also Like

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज ODI सीरीज खेलेंगे? फैसला बाकी

IPL 2027 ऑक्शन भारत में, जानें कब और कहां होगी नीलामी

रश्मि देसाई का 8 साल बाद कमबैक, दर्जनों ऑफर्स क्यों ठुकराए

मन्नत की नेमप्लेट 25 लाख की, बिजली बिल भी लाखों में

UPI चार्ज पर संजय निषाद ने सरकार से पूछे सवाल

मधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जेल में

बिहार DGP विनय कुमार छुट्टी पर, प्रीता वर्मा को मिली कमान

राहुल गांधी पर भूत सवार, UPI चार्ज पर गिरिराज का हमला

Select Your City